भिलाई (खिलावन सिंह चौहान)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं का आज गुस्सा फुटा अपने ही संगठन में गलत नीतियों और परम्पराओं को लेकर। सैकड़ों की तादात में सेक्टर 7 स्थित महाराणा प्रताप भवन में पहुंचे भाजपाई। जय श्रीराम और भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे से बुलंद कर रहे थे। दुर्ग जिला इकाई और भिलाई जिला इकाई के संगठन चुनाव में मनमानी एवं गलत ठंग से चुनाव करने का आरोप अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के ऊपर लगा है।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि हमारे अनुशासित, कर्मठ, ईमानदार, अनुशासित पार्टी का झण्डा उठाने वाले कार्यकर्ताओं को, कुछ लोगों के मन में विखण्डित करने की भावना जागी है। आप सबने बहुत सारी चुनौती को स्वीकार कर लोकसभा जीताया है। तभी अंदर से आवाज आई अभी तो ये अंगडाई है आगे और लड़ाई है। हमलोग उसी भाव से आगे बढ़ रहे थे। नगरीय निकाय का चुनाव पंचायत चुनाव को लेकर आसानवित थे। राज्य के कुशासित शासन को खत्म करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे थे। फिर संगठन चुनाव की बारी आई। तभी संगठन के कुछ पदाधिकारी घर बैठे मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। इस संबंध में पार्टी के अनुशासन को मानते हुये प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, राम प्रताप, मोहन साय, अनुशासित ढंग से चर्चा की। ताकि परिवार की बात है परिवार में रहे। कार्यकर्ताओं के भावना के अनुसार चुनाव हो। हमारे साथ जो अनिमियता हो रही है। पार्टी के जिम्मेदार लोग उस पर कार्यवाही करे। पार्टी के कार्यकर्ताओं के भावना का कद्र नहीं होगा तो आम जनता के पास किस भावना से जायेंगे। कांग्रेसियों के सामने भारती जनता पार्टी सौ गुना बड़ी है। नगरीय निकाय चुनाव में यह बता देंगे। सांसद ने नारेबाजी करने से मना किया।
विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि 72 साल में मैने पार्टी संगठन का ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा जो अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया के माध्यम से मालूम चला है। हमसब कार्यकर्ता एक है। पार्टी फोरम में अपनी बातें रखेंगे। हमारी पार्टी अनुशासित पार्टी है। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सामंजस्य बनाकर पार्टी लाईन में सभी को चलना है। पार्टी से अलग कोई नहीं चल सकता पार्टी किसी की जागीर नहीं है। पार्टी के बदोलत ही हमसब है। हर कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान है। पार्टी फोरम में अपनी बातें सांसद विजय बघेल के माध्यम से दिल्ली में रखेंगे। बैठक को पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कैलाश शर्मा, महापौर चन्द्राकांता माण्डले, पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा, चंदन सिंह भदोरिया, रामआसरे दुबे, श्याम सुंदर राव, रिकेश सेन, श्रीमती रश्मि सिंह, जोत्सना सिंह, मुन्ना पाण्डेय सहित कई पार्षद एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे। गौरतलब हो कि भाजपा में 10 महीने बाद पहली बार इतनी तादात में भाजपा कार्यकर्ताओं को देखा गया। महाराणा प्रताप भवन का हाल और मैदान कार्यकर्ताओं के लिये छोटा पड़ गया। भाजपा पार्टी संगठन चुनाव को लेकर अंत: कलह से जूझ रही है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सरोज पाण्डेय का बिना नाम लिये। सभी ने इस चुनाव का ठीकरा उन्ही के नाम फोड़ा। एक दिन पूर्व ही सभी मण्डलों के अध्यक्ष की घोषणा जिला अध्यक्ष सावला राम डहरे और उषा टावरी के द्वारा कर दी गई थी। उन्ही के खिलाफ यह बैठक आयोजित की गई थी।