भिलाई 19 अक्टूबर (सीजी संदेश)। नगर निगम भिलाई के एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान छग आए थे। चुनाव प्रचार के लिए वह पहली बार भिलाई भी आए थे। श्रमिक बहुल क्षेत्र भिलाई मे पुरा दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एंव चुनाव दौरा प्रभारी सीजू एंथोनी के साथ भ्रमण किये। इस दौरान सुपेला काफी हाऊस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किए। उसके बाद वैशाली नगर विधानसभा मे एक सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी उन्हें शाम को पद्मनापूर स्थित वोरा निवास ले कर गये जंहा स्वर्गीय मोतीलाल वोरा जी ने स्वयं अगवानी की। दुर्ग आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया था। आज वे राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को भिलाई भा गया था ,,,,,चुनाव प्रचार के दौरान बिताए पल

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment