जांजगीर। जिले के नवागढ़ थानांतर्गत एक सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या कर शव को पेट्रोल से जला दिया। खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद थाने में आकर खुद का सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब एक युवक ने थाने में खुद का सरेंडर कर महिला की हत्या की पूरी बात बताई। आरोपी ने युवक ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। युवक की ऐसी बातों को सुनकर पुलिसवालों के होश ही उड़ गए। इसके बाद युवक के बताए हुए पते पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। यह मामला नवागढ़ के वार्ड 2 का मामला है। वहीं, मृतक सुनीता कुशवाहा अंबिकापुर की रहने वाली है।
इस मामले में अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किस वजह से युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस पूछतछात कर रही है। पुलिस ने मीडिया को घटना को लेकर स्टष्ट जानकारी नहीं दी है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।
महिला की हत्या कर पेट्रोल से जलाया…. फिर थाने में जाकर किया सरेंडर
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment