भिलाई। छठ महापर्व पर आज शाम को डूबते सूरज को प्रथम अध्र्य सेक्टर-2, सेक्टर-7, रिसाली, मरोदा तालाब, छावनी, सूर्यकुंड, सुपेला संजय नगर, भेलवा तालाब नेहरू नगर, खारून नदी, भिलाई तीन टप्पा तालाब, बम्हनीन तालाब, उमदा तालाब सहित सभी तालाबों में माताओं एवं बहनों ने मंगल कामना करते हुये दी।
इस अवसर पर भिलाई में सभी समाज के लोग तालाब में पहुंचे हुये थे। सांसद विजय बघेल, विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह, वशिष्ट नारायण मिश्रा, पी.सी. राव, रिंकू साहू, श्रीनिवास राव, श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय सहित हजारों लोग उपस्थित थे। रविवार को सुबह उगते सूरज को अध्र्य दिया जावेगा। छठी मईया के गीतों से चारो ओर सराबोर है। उल्लास उमंग के साथ छठ पर्व मनाया जा रहा है। ठेकुआ के अलावा पूड़ी, फलों में नारियल, गागल, सिंघाड़ा, सेव, केला, अनानास, अमरूद, संतरा, नींबू, सीताफल और कंद-मूल में मूली, अरवी, शकरकंद, सुथनी आदि का इस्तेमाल किया गया। रविवार की सुबह 6:29 बजे सूर्योदय होगा और उसी समय दूसरा अघ्र्य दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतानत धर्म के पुराणों में छठ पूजा का जिक्र मिलता है। यह व्रत जितना कठिन है, उतना ही लाभदायक है। उन्होंने कहा कि छठ सिर्फ लोक पर्व ही नहीं, वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला पर्व है। दोनों समय भगवान सूर्य को अध्र्य देने से नकरात्मकता का नाश होता और लोगों को आरोग्य की प्राप्ति होती है। बच्चों ने खूब फटाके फोडे और फुलझड़ी जलाई।