भिलाई 24 सितंबर (सीजी संदेश)।नगर निगम भिलाई के वरिष्ठ पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक संदेश दिया है। अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए उन्होंने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कई पहल की है। श्री मिश्रा ने सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थम संस्था में टीन शेड लगाने का घोषणा किया है। ताकि यहां रहने वाले बेसहारा लोगों को छाया मिले और उनके कार्यक्रम के लिए मंच मिल जाए। श्री मिश्रा ने जन्मदिन के मौके पर पहले सेक्टर-5 गणेश मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए शहर की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद सेक्टर-3 स्थित फील परमार्थम संस्थान पहुंचे। फील परमार्थम संस्थान में सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा लोगों को लाया जाता है। जहां पर उनके अपनों को मिलाया जाता है। इस संस्थान से वशिष्ठ नारायण मिश्रा और उनकी टीम जुड़े हुए हैं। श्री मिश्रा के पहल से सभी खुश हुए। इसके पश्चात श्री मिश्रा हुडको, वैशालीनगर और राधिकानगर स्थित सियान सदन पहुंचे। जहां उन्होंने बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगा। सेक्टर-2 फुटबॉल ग्राउंड के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
जहां खिलाड़ियों ने वशिष्ठ को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके किए गए कार्यों के लिए आभार माना। पार्षद वशिष्ठ का जन्मदिन पर व्हॉलीवॉल ग्राउंड, बॉस्केटबॉल ग्राउंड सहित तार घर दुर्गोत्सव समिति के सदस्यों ने भी केक काटकर वशिष्ठ का जन्मदिन मनाया। भिलाई नगर विधायक से लेकर कई राजनीतिक सामाजिक एवं अन्य संगठनों ने बधाई दी है।