दुर्ग। 26 अगस्त, 2022, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि संघ के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राज्य के कर्मचारियों के त्यौहार अग्रिम राशि बढाने लगातार प्रयास कर पत्राचार किया जा रहा था। कैलेंडर वर्ष मे एक बार तृतीय एंव चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए अग्रिम राशि शासन द्वारा पूर्व मे 3000 रुपए थी, बाद मे 8000 हुई, अब मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री भूपेश बघेल ने इस राशि को 10,000 रूपये कर दिया है। एक मुशत अग्रिम राशि प्राप्त कर 10किशतो मे शासन को वापसी करना होता है इसमे कोई ब्याज नही लिया जाता है, स्वतंत्रता दिवस, गंणतंत्र दिवस, ईदुल फितर, दशहरा, दीपावली, होली, क्रिसमस, ईदुज्जुहा रक्षाबंधन जैसे पर्व पर अग्रिम राशि कर्मचारी ले सकते है। त्यौहारों के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्यौहार अग्रिम राशि मे 2000 रुपए बढा कर कर्मचारी हित एक और निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा महामंत्री आलोक मिश्रा, आर डी दीवान, एस के पांडेय, सैय्यद असलम, पी सी जेम्स राजनांदगांव, बीके शुक्ला रायपूर, प्रमेश पाल दुर्ग, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अजय नायक, खिलावन चंद्राकर, जी मोहन राव, लक्ष्मी कांत धोटे, त्रिपैश शर्मा, धनीराम, समरेश पटैरिया, एम आर शेख, मुकेश शर्मा, श्रीमती मंजू राय, श्रीमती आर विश्वास श्रीमती तुरकाने, श्रीमती अंजनी यादव, तुरकाने सिस्टर, एम पंडैया, मुरली मनोहर वर्मा, यशवंत साहू, दीपक गायकवाड़, नशकर टंडन, शंभू राठौर, रवि ताम्रकार सहित पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सौगात का धन्यवाद दिया।