भिलाई। 23 जुलाई 2022 (सीजी संदेश) : भिलाई इस्पात संयंत्र में आगामी 30 जुलाई को होने वाले यूनियन की सदस्यता सत्यापन प्रक्रिया में (मान्यता के चुनाव) में संयंत्र कर्मचारियों को सेल,भिलाई इस्पात संयंत्र और कर्मचारीहित में भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) ने अपील की है, कि यूनियन को 52 प्रतिशत से भी अधिक मत देकर मान्यता प्रदान करें। इस आशय की जानकारी पत्रकार वार्ता में देते हुए बीएमएस के पदाधिकारी अध्यक्ष आई पी मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष चन्नाकेशवा, महामंत्री रविशंकर सिंह एवं मीडिया प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि जितने भी यूनियनों ने भिलाई इस्पात संयंत्र में पिछले 50 सालों में मान्यता प्राप्त की है, सभी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन के साथ हाथ मिलाकर मजदूरों के हितों की अनदेखी की है। बीएमएस में हमेशा मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखा है। बीएमएस न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में मजदूरों के सबसे बड़ी संस्था है। और यह पिछले 50 सालों से मजदूरों के हितों में काम कर रही है। आगामी यूनियन चुनाव में अगर बीएमएस पूर्ण बहुमत से मान्यता प्राप्त करती है तो निम्नलिखित बिंदुओं पर मजदूरों के हितों के लिए कार्य करेगी।
केंद्रीय मुद्दे :-
1. अन्य संयंत्रों में ट्रांसफर हुए युवा कर्मियों की भिलाई वापसी तथा उनकी सजा को खत्म करवाना।
2. डिप्लोमा इंजीनियर को जूनियर इंजीनियर तथा नॉन टेक्निकल को सम्मानजनक पदनाम दिलवाना।
3. 2014 से युवा कर्मियों की ग्रेच्युटी सील होने के कारण उन्हें 9 परसेंट पेंशन फंड का भुगतान करवाना ।
4. 39 महीने का एरियर्स पार्कस सहित तथा पार्क्स की बकाया राशि का भुगतान कराना।
5. अधूरे वेतन समझौते को पूर्ण करवाना।
6. पे स्केल ओपन एंडेड हो जिसमें सभी कर्मचारियों को 3% इंक्रीमेंट मिलता रहे।
7. ग्रेच्युटी सीलिंग ऐच्छिक करवाना तथा 2007 से अब तक के पेंशन फंड को अधिकारियों की तरह 9% दिलवाना।
8. पूर्व की तरह है आईटीआई को 5 3 तथा डिप्लोमा इंजीनियर का S6 में भर्ती करवाना।
9. ट्रेनिंग पीरियड से ही प्रशिक्षु अधिकारियों की तरह प्रशिक्षु कर्मचारियों को भी बेसिक डीए पार्क्स सहित दिलवाना।
10. S11 कर्मचारियों को 3 वर्ष पूर्ण होने पर एक इंक्रीमेंट तथा 5 वर्ष पूरे होने पर E1 ग्रेड का बेसिक दिलवाना।
11. EO भर्ती में 50% लिखित परीक्षा से तथा 50% विभागीय सीनियरिटी से भरा जाए।
12. एक कम्पनी एक रुल के तहत छुट्टियाँ लागू करवाना।
13. रात्रि पाली भत्ता अन्य महारत्न कम्पनी की तरह करवाना।
14. एचआर पार्क्स में अधिकारियों को मिली 50% छूट को कर्मचारियों को भी दिलवाना ।
15. कर्मचारियों को भी फर्नीचर एडवांस दिलवाना।
16. युवा कर्मचारियों को डिग्रेडेशन में हुए नुकसान को फास्ट ट्रेक पॉलिसी लाकर कैरियर ग्रोथ को सुनिश्चित करना।
स्थानीय मुद्दे :-
1. बिना CSPDCL को दिए बीएसपी के द्वारा सभी कर्मियों को 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करवाना।
2. विसंगति युक्त नई प्रमोशन पॉलिसी को रद्द करवा कर सम्मानजनक पदनाम पॉलिसी लाना।
3. सभी कर्मियों को बीएसपी सिम तथा हैंडसेट के लिए रू15000 दिलवाना।
4. शवदाह हेतु स्वर्ग रथ या भिलाई में दाह संस्कार हेतु ₹10000 तथा भिलाई के बाहर 25000 रुपए की राशि
5. संयंत्र में किसी भी प्रकार की भर्ती मे कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दिलवाना
6. सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को 650 वर्ग फिट तक आवास लाइसेंस पद्धति पर उपलब्ध करवाना तथा जमा राशि पर बैंक ब्याज दिलवाना।
7. 50 लाख तक का ग्रुप इंश्योरेंस की राशि प्रबंधन द्वारा दिलवाना।
8. संयंत्र के भीतर तथा सेक्टर हॉस्पिटल में स्वच्छ खानपान हेतु सब्सिडी रेट पर कॉफी हाउस जुर्माना।
9. टाउनशिप में स्वच्छ पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
10. प्राथमिकता के आधार पर बरसात के पहले टार फेल्टिंग करवाना 11. क्वार्टरों की पीछे की सफाई तथा सीमेंटीकरण करवाना।
12. अधिकारियों के लिए उपलब्ध खाली मकानों को वरिष्ठता के आधार पर कर्मियों को अलॉट करवाना।
13. भिलाई के निवास में अधिकारियों को कम दर पर कमरे मिलते हैं उसी प्रकार कर्मचारियों के लिए भी कमरे पर उपलब्ध करवाना।
14. अधिकारियों के लिए बने भिलाई क्लब स्टील क्लब की तरह है कर्मचारियों के लिए 4 क्लब सर्व सुविधा युक्त बनवाना।
15. नहीं ज्वाइन करने वाले कर्मियों को प्रबंधन द्वारा स्टेशन से लाने तथा 15 दिन तक उनके खाने ठहरने की व्यवस्था करवाना।
16. महिला कर्मियों के लिए हर विभाग में रेस्ट रूम टॉयलेट तथा उनके छोटे बच्चों के लिए झूला घर का निर्माण।
17. हॉस्पिटल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करवाना।
18. अस्पताल कर्मियों को 80% इंसेंटिव तथा 10% रिस्क एलाउंस दिलवाना।
19. रेफरल मरीजों का सरलीकरण करवाना।
20. फायर ब्रिगेड कर्मियों को रिस्क एलाउंस दिलवाना।
21. दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संयंत्र के हर विभाग में सेफ्टी कमेटियों का गठन तथा हर 15 दिन में उनकी समीक्षा।
22. सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए प्रत्येक सेक्टर में सियान सदन तथा कर्मचारियों के लिए सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन का निर्माण।
23. बीएसपी जमीन पर बने प्राइवेट स्कूलों में कर्मचारियों के बच्चों की आधा फीस तथा उनके एडमिशन सुनिश्चित करवाना।
24. अधिकारी पत्नियों के लिए बने भिलाई महिला समाज की तरह कर्मचारी पत्नियों के लिए महिला समाज समूह का गठन करवाना।
25. कम ब्याज पर पूर्व की तरह वाहन लोन की बहाली करवाना।
बीएमएस के पदाधिकारियों ने इन सभी मुद्दों पर ईमानदारी से काम करने का वादा किया है। और सभी कर्मचारी साथियों से अपील की है कि भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) को सीरियल क्रमांक 1 चुनाव चिन्ह “चक्र मुष्ठी गेहूं की बाली” पर मोहर लगाकर प्रचंड बहुमत से विजय बनाएं।