दुर्ग 19 जुलाई (सीजी संदेश)।सावन महीने के पहले सोमवार को शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों को तांता लगा रहा है। साथ ही अंचल के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।गौरतलब है कि सावन माह के पहले सोमवार दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, आंक, धतूरे से सजाकर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में घंटी, घडिय़ाल, शंख व झालर के बीच भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।शहर के सत्तीचौरा में स्तिथ भगवान श्री शिव जी की मनोकमान सिद्ध शिवलिंग के दर्शन एवं पूजन हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया। वहीं सावन मास में एक महीने तक सत्तीचौरा शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। मंदिर में भोले के दर्शन करने एवं अभिषेक करने के लिए सुबह 5 बजे से ही भारी मातारा में गंजपारा एवं शहर वासी आये।सत्तीचौरा श्री शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का दूध, दही, गंगाजल से सभी भक्तों ने अभिषेक किया और पंडित सुनील पांडेय ने मंत्रोच्चारण किया।पंडित श्री सुनील पांडेय कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, विल्ब पत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है।श्री सत्तीचौरा शिव मंदिर में शाम 6 बजे योगेन्द्र शर्मा बंटी ने भगवान श्री शिव जी का अपने हाथों से विशेष श्रृंगार एवं फूल माला से मन्दिर को सजाया, सँध्या 7 बजे ढोल, ताशों के साथ भोलेनाथ जी की महाआरती जी गयी जिसमें भारी संख्या एवं महिला, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित होकर अपने हाथों से भगवान श्री शिव जी की आरती किये। महाआरती एवं पूजन में राजेश शर्मा, मनीष सेन, गोपाल शर्मा, सुंदर गुप्ता, प्रकाश सिन्हा, प्रकाश टावरी, तारा पुरोहित, सरिता शर्मा, चंचल शर्मा, आभा शर्मा, क्षाया टावरी, अर्चला शर्मा, स्वीटी गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, सुमन शर्मा, रमेश गुप्ता, सोनल सेन, मोहित पुरोहित, चिंटू शर्मा, रिषी गुप्ता, आशीष मेश्राम, संजय सेन, दीपक ढीमर, रवि राजपूत, श्रीमती ओसवाल, लोकेश्वरी जायसवाल, सुजल शर्मा, रितेश सेन, सँध्या शर्मा, प्रशांत कश्यप, एवं भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित हुए।
बम बम भोले, हर हर महादेव,सावन का प्रथम सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़,,,,,, भक्तों ने किया पंचामृत अभिषेक एवं महाआरती

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment