भिलाई 14 जुलाई (सीजी संदेश)।कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच भिलाई – दुर्ग, मानव आश्रम, सेक्टर 1 की कार्यकारिणी के सदस्यों और पूर्व अध्यक्ष ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को आज 13 जुलाई, 2022 को उनके निजी निवास में जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व. कपिल देव पांडेय के नेहरू नगर स्थित निवास में जाकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई दुर्ग, मानव आश्रम, सेक्टर 1 के पूर्व अध्यक्ष आशीष मिश्रा, वर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष संतोष दीक्षित, महासचिव रवीन्द्र मिश्रा, अतुल अवस्थी, गुरु प्रसाद तिवारी, विजय कुमार तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, मदनमोहन वाजपेई और सुश्री ज्योत्सना ने उनकी माता श्रीमती कुसुम देवी पांडेय, भावना पांडे एवं परिजनों से भेंट की और संवेदना पत्र प्रदान किया।
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment