भिलाई। 27 जून 2022 (सीजी संदेश) : बीएमजी (भिलाई मलयाला ग्रंथशाला) की 65वीं वार्षिक आम सभा ने सर्वसम्मति से एम.एस.रघुकुमार को अध्यक्ष चुना है, उनके साथ एस.जीव उपाध्यक्ष, रेजी एलेक्स महासचिव, पी.सी.अनियान कोषाध्यक्ष, और जी. सुरेश कुमार, वी.वी.मोहनदास, उल्लास सकारिया, के.आर.प्रकाशन को वर्ष 2022-24 के लिए सचिवों के रूप में चुना। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी एम जी निवर्तमान अध्यक्ष पी जी आर पिल्लई ने की। महासचिव एम. वलसाकुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और कोषाध्यक्ष एस. आर. उन्नीथन ने वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया, एजीएम ने बीएमजी के सभी विकास पर चर्चा की, उपाध्यक्ष टी. पी. गोपाकुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।