कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को ग्राम चिरचारी से दुधावा पिकनिक मनाने जा रहे 18 लोगों से भरी एक पिकअप पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुछ घायलों को सारवंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुधावा चौकी क्षेत्र ग्राम चिरचारी निवासी प्रेमलाल साहू (46) पिता बलवान राम ने बताया कि ग्राम चिरचारी जिला बालोद से रविवार को पिकअप क्रमांक सीजी 04 जेए 1447 में 18 लोग सवार होकर दुधावा जलाशय देखने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे अपने गांव से निकले थे। करीब 12 बजे दुधावा जलाशय पहुंचने वाले ही वाले थे कि दुधावा से एक किमी पहले मोड़ पर पिकअप चालक वेद व्यास पटेल (25) पिता हेमुराम पटेल की लापरवाही से पिकअप नियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ग्राम चिरचारी निवासी दो कौशलराम ठाकुर (50) पिता गोवर्धन राम और बिसम्बर सिंहारे (50) पिता मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं पिकअप वाहन के पीछे बैठे 13 लोग घायल हो गए। घायलों को सारवंडी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 7 घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्र्रेमलाल साहू (46) पिता बलवान, गौतम साहू (50) पिता जीवन, अर्जून सिंह सिंहारे (62) पिता सुंन्दर सिंग, बरसन ठाकुर (50) पिता मोतीराम, दीनदयाल ठाकुर (61) पिता प्यारी लाल, ठाकुर राम ठाकुर (60) पिता फगवा राम और चंद्रशेखर पिस्दा (32) पिता बिदेश राम सभी चिरचारी के निवासी हैं। घायलों का इलाज सारवंडी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना में मृत दोनों शव को सारवंडी अस्पताल के मरच्युरी में रखा गया है। परिजन के आते ही पीएम करा शव सौंप दिया गया।
घायलों ने बताया कि घर से निकलते ही चालक तेज रफ्तार वाहन चला रहा था। दुधावा पहुंचने से पहले पिकअप को तेज चला रहा था। अचानक मोड़ आ जाने से वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
पिकअप पलटने से 2 की मौत 13 घायल…..पिकनिक मनाने जा रहे थे
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment