भिलाई 17 अप्रैल (सीजी संदेश)। दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी काफी ज्यादा उत्साहित है। भ्रष्टाचार मुक्त सरकार और जनता के हित में फैसले लेने के दावे के चलते दो राज्यों में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी का लक्ष्य छत्तीसगढ़ भी है। आम आदमी पार्टी की सीट से राज्यसभा पहुंचे सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सांसद बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतने संसाधन हैं, इतना पैसा है कि प्रदेश में सिर्फ भ्रष्टाचार बंद कर दिया जाए तो प्रदेश सरकार कर्जमुक्त हो जाएगी और जनता खुशहाल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जीत के बाद छत्तीसगढ़ में भी जनता के भरोसे पर आप खरी उतरेगी।रायपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में डा. संदीप पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार का पैसा बचाकर जनता को सुविधाएं देना गलत नहीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद जिम्मेदारी बढ़ गयी है। एकमात्र दिल्ली ही एक ऐसा प्रदेश है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और महिलाओं के लिए दी जा रही मुफ्त सुविधाओं के बावजूद प्रदेश सरकार फायदे में चल रही है। सरकार को किसी प्रकार का कर्ज नहीं लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता की बेसिक जरूरतों को मुफ्त में देना कोई गलत नहीं है। लेकिन, ऐसा करने के लिए सरकार के पास इच्छाशक्ति होनी चाहिए। भ्रष्टाचार कम कर दो तो जनता की भलाई के लिए सरकार के पास बहुत पैसा बचता है।छत्तीसगढ़ में किसी भी संसाधन की कमी नहीं है। बावजूद उसके सरकार को कर्ज लेकर सरकार चलानी पड़ रही है। क्योंकि सरकार की इच्छा शक्ति कमजोर है और प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। प्रदेश में माइनिंग माफिया का राज है। सरकारी कर्मचारी, सरकार से ही नाराज हैं। प्राइवेट स्कूल वालों ने प्रदेश में शिक्षा को धंधा बना लिया है। कांग्रेस और भाजपा मिले हुए हैं। वे दोनों मिलकर जनता को सिर्फ धोखा दे रहे हैं। जनता को अब अरविंद केजरीवाल के रूप में विकल्प मिल गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आप की सरकार निश्वित ही बनेगी।प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार से जनता खुश है। मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ में राजनीति का बुरा समय चल रहा है। प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने संदीप पाठक के सांसद बनने पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में जनता अब बदलाव चाह रही है। इस बार बदलाव जरूर होगा। प्रेस वार्ता के बाद आप में कवर्धा-लोहारा राज परिवार की रानी आकांक्षा सिंह, अकलतरा से बहुजन समाजवादी पार्टी से दुर्गा चरण पटेल, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री मुस्कान साहू, छत्तीसगढ़ी हास्य अभिनेता दादू साहू उर्फ चिरपोटी सहित अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।
जनता को अरविंद केजरीवाल जैसा विकल्प मिल रहा है : डॉक्टर संदीप ,,,,छत्तीसगढ़ में इतने संसाधन की भ्रष्टाचार बंद हो जाए तो कर्जमुक्त हो जाएगी सरकार,,,, कई लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment