भिलाई तीन। चरोदा एकता मंच द्वारा सार्वजनिक दशहरा पूजा उत्सव का मनाया जा रहा है। यह दशहरा उत्सव हनुमान मंदिर पिछे जंजगिरी मैदान पाटन विधानसभा में शाम 6.30 बजे से 8 अक्टबूर को मनाया जायेगा। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष वैंकट रमना ने बताया कि 60 फीट का रावन, कुंभकरण-मेघनाथ के पूतले का दहन किया जावेगा। जिसके पूर्व राम लीला का भी आयोजन किया गया है। विशेष आतिशबाजी के लिये आंध्रप्रदेश भोवली नाग-नागिन युद्ध, शानदार एवं मनमोहन बेबी आउट, 50 प्रकार की आकर्षक आतिशबाजी की जायेगी। जो आकर्षक का केन्द्र रहेगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता सुखदेव सिंह सिद्धु करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, कृष्णा चन्द्राकर, उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की रूप रेखा संदीप सिंग, कृष्णा चन्द्राकर, आशीष बंजारे, मोनू माखिजा, जी.रामा रेड्डी, हरमीख सिंह, सुप्ररी टेम्भुरकर, राजेश मौर्य, विकास चौधरी, डी.विजय, प्रमोद शर्मा, शेख आदि, बी.डी.प्रसाद, अमीत मिश्रा, हनुमान प्रसाद राव, रवि अन्ना, पी.वी श्रीनिवास, सत्य प्रकाश शर्मा, के.मुकेश, बी.कलाधर, संजय दनोडे, जितेश तिवारी, प्रदीप सरकार, शिवा पटनायक, विशाल, अश्वनी सिंह तैयार किये है। इस अवसर पर थाना प्रभारी संजीव मिश्रा सतनारायण अग्रवाल, राजपाल माखीजा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राजू कुलश्रेष्ठ, पंकज सिंह, अरविन्द सिंह एवं खिलावन सिंह उपस्थित रहेंगे। गौरतलब हो कि जोन-2 रावण भाठा चरोदा में विगत 49 वर्षो से सिर्फ एक ही रावण का दहन किया जाता था। लेकिन राजनीति के चलते दशहरा उत्सव समिति में दो फाड़ हो गया और फिर चरोदा एकता मंच हनुमान मंदिर दशहरा मैदान में विगत 4 वर्षों से भव्य रूप से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। बताया जाता है कि रेलवे कालोनी के दशहरा उत्सव को देखने के लिये आस-पास से दर्जनों गांव के लोग पहुंचते थे। यहां रेलवे अधिकारियों के द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम किया जाता था। सूर्य अस्त होने के साथ ही रावण का दहन कर दिया जाता था। लेकिन जब से दशहरा में राजनीति करण हुआ तो धीरे-धीरे सारी परंपराये धरी की धरी रह गई। अतिथि को लेकर विवाद इतना बढ़ा की आज मन माफी रावण का दहन किया जा रहा है। भिलाई तीन चरोदा नगर पालिका के गठन के बाद प्रथम अध्यक्ष बने विजय बघेल यहीं से राजनीति शुरू हुई और फिर 15 वर्षों तक से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अतिथि नहीं बनाया गया। यहीं से फिर चरोदा एकता मंच का गठन करने की शुरूआत हुई और विगत 4 वर्षों से हनुमान मंदिर के पास मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
राजनीति के चलते दशहरा उत्सव समिति में दो फाड़…..चरोदा एकता मंच सार्वजनिक दशहरा उत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment