रायपुर। 15 मार्च 2022 (सीजी संदेश) : दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव जगदीश गवई एवं छ.ग राज्य प्रभारी बी एच गायकवाड़ के निर्देशानुसार शाखा भिलाई नगर की बैठक बुद्ध विहार सेक्टर 6 भिलाई मे संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे संस्था के अनेक पदाधिकारी व नये सदस्यगण उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ मे तथागत गौतम बुद्ध और डा.बाबासाहेब आम्बेडकर के तैलचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियो ने कोरोनाकाल मे काल कवलित हुए संस्था के पदाधिकारी बिशेसर गजभिऐ, बीके निरापुरे और अश्विन वासनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा नये सदस्यो से रिक्त स्थान की पूर्ति कर बुद्ध विहार निर्माण के रूके हुए कार्य को गति प्रदान करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। आगामी अप्रैल माह मे डा.बाबासाहेब आम्बेडकर की जयंती भवन समिति के साथ संयुक्त रुप से मनाये जाने तथा मई माह मे बुद्ध जयंती व कार्यकर्ता शिविर बुद्ध विहार मे आयोजित किये जाने का निर्णय भी सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अनिल मेश्राम ने कहा कि वरिष्ठो के मार्गदर्शन व युवाओ की श्रम शक्ति के जरिए बौद्ध धर्म से प्रेरित संस्कारवान समाज स्थापित करना संस्था का प्रथम लक्ष्य होगा। बैठक मे संस्था के प्रांतीय महासचिव विनोद बंसोड,राजेश बंजारी, जीवन सूर्यवंशी, सुधेश रामटेके, गौतम खोब्रागड़े, ठाणेन्द्र कामडे, कपिल तभाने, वर्षा बागडे, निर्मला गजभिऐ, मोहन रामटेके, आदित्य नारंग, सोमेश डोंगरे, संजय रंगारी, प्रबुद्ध बांगरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुधेश रामटेके महासचिव ने और आभार प्रदर्शन ठाणेन्द्र कामडे सचिव द्वारा किया गया।