भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर सेक्टर -7, स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के पीस ऑडिटोरियम ग्राउंड में 7 अक्टूबर तक नौ देवियों की चैतन्य झाँकी सजायी गई है। इसमें भक्तजन प्रतिदिन शाम को 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक चैतन्य देवियों का दर्शन कर सकेंगे। ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार झाँकी में संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से विशाल मंच पर विराजित शिवशक्तियों -मॉं दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली, गायत्री वैष्णो देवी, मीनाक्षी, सन्तोषी माता और उमादेवी आदि की महिमा का लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्माकुमारी बहनें जब चैतन्य देवियों के रूप में विराजित होती हैं तो वह सजीव होते हुए भी एकदम निर्जीव मूर्तियों के समान प्रतीत होती हैं। राजयोग की सतत् साधना और गहन तपस्या के फलस्वरूप मन की एकाग्रता एवं शारीरिक स्थिरता को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कुछ पल उस वातावरण में बैठने से दर्शकों को उनके द्वारा प्रवाहित शान्ति और शक्ति के प्रकम्पनों की अलौकिक अनुभूति होती है। झांकी का विशेष आकर्षण माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध भक्तो को रोमांचित करता है। अंतरिक्ष पहाड़ों और गुफाओं से प्रकट होती चैतन्य देवियां भक्तों को भावविभोर करती है।
नवरात्रि के पावन पर्व पर देवियों की चैतन्य झांकी…..प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में भक्तजन 6.30 से 10 बजे तक कर सकते है दर्शन
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment