भिलाई तीन। पहाड़ावाली मां शेरावाली के दर्शन के लिये जाने वाले पदयात्रियों की भिलाई तीन पदुमनगर पंडाल में सेवा की जा रही है। सैकड़ों की संख्या में भक्तजन दिन हो या रात लगातार गांव व शहर से निकलकर डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी की दर्शन करने जाते है।
हर भक्तजन अपनी मनोकामना के अनुसार कोई पदयात्रा करता है तो कोई अपने सुविधा अनुसार वाहन से, रेल गाडी से दर्शन के लिये जाने है। पदूमनगर वासियों के द्वारा लगाए गये पंडाल में टोली बनाकर सेवादारों के द्वारा सेवाएं दी जा रही है। नवरात्र के रविवार से यह सेवा देने का कार्य शुरू हुआ है। सेवादार शैलेन्द्र वर्मा, शंकर राव, प्रताप सिंह, जितेन्द्र तिवारी, लल्ला, विक्रम सिंह, चिरंजीवी राव, पापा राव, संतोष राव, संदीप सिंह, विनय टंडन, उमेश धारी एवं दुलेश पटेल के द्वारा सेवाएं टोली बनाकर चक्र अनुसार दी जा रही है। पदयात्रियों के लिये फलाहारी केला, सेब, बिस्कीट, पोहा, पानी सहित अन्य सामाग्री स्वेछा अनुसार दी जा रही है। जो पदयात्री रात या दिन में विश्राम करना चाहते है पंडाल में उनके लिये व्यवस्था की गई है। समुचित ईलाज की भी व्यवस्था की गई है। यह सेवा पंडाल विगत 5 वर्षों से लगातार सेवा कर रही है।