भिलाई 19 फरवरी सीजी संदेश। माइलस्टोन अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बीते रोज केन्द्रीय बजट 2022-23 (budget 2022-23) का ‘पोस्टमार्टम’ यानी विश्लेषण किया। वर्चुअल माध्मम से हुए इस विशेष कार्यक्रम में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्रों ने न केवल शिक्षा के लिए तय किए गए बजट की चर्चा की, बल्कि छात्रों के मतलब की अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया।बजट 2022-23 के एनालिसिस कार्यक्रम में प्रस्तुतिकरण के लिए स्कूल के छात्र-छात्राओं में इंशा शेख, श्रद्धासुमन जेना, यश तपारिया, प्रथमेश भंडारी, आर्यन प्रताप सिंह, निधि कोठारी, फलक अख्तियार, तनिष्का सोढ़ी व स्वप्निल को चयन किया गया था। छात्रों को बजट 2022-23 के संबंध में कुछ एजेंडा दिए गए थे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य व ई-पासपोर्ट को प्राथमिकता दी गई। छात्रों से बजट के उक्त तीनों विषयों पर बजट में क्या प्रावधान किए गए, इस पर प्रेजेंटेशन मांगा गया।माइलस्टोन स्कूल में यह आयोजन 16 फरवरी को किया गया। वर्चुअल माध्यम से हुए इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की शिक्षिका मेहा मैडम ने स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद छात्रा इंशा शेख ने बजट की प्रस्तावना बताई। इंशा ने केन्द्रीय बजट की भूमिका का विवरण रखा।छात्रा ने बताया कि इस साल का केन्द्रीय बजट भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट प्रस्तुत किया। छात्रा ने यह भी बताया कि किसी भी देश के लिए बजट का क्या महत्व होता है।प्रेजेंटेशन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग एजेंडों पर अपनी बात रखी। बजट में शिक्षा के लिए किए गए प्रावधानों को छात्रों ने अपने अंदाज में समझाया। इस दौरान केन्द्रीय बजट से शिक्षा के क्षेत्र को क्या मिला। आने वाले समय में एजुकेशन के लिए क्या नए कार्य होंगे आदि को लेकर छात्रों ने अपनी बात रखी। इसी प्रकार छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य को लेकर भी बजट की खास बातों को सभी के सामने रखा।छात्रों ने बताया कि केन्द्रीय बजट 2022-23 में इस बार ई-पासपोर्ट योजना लाई गई है। प्रेजेंटेशन के दौरान इस योजना को लेकर भी छात्र-छात्राओं ने अपनी बातें रखी। इसमें यह बताया गया कि ई-पासपोर्ट योजना का लोगों को कैसे लाभ मिलेगा। इसके किस तरह से बनाया जा सकता है और ई-पासपोर्ट क्या है। उक्त सभी बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं ने अपनी बाते रखीं। केन्द्रीय बजट पर यह पूरा एनालिसिस लगभग डेढ़ घंटे तक चला।बजट पर प्रेजेंटेशन के बाद वर्चुअल माध्यम से प्रश्नाेत्तरी भी हुई। इस दौरान शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं से बजट के संबंध में कई सवाल पूछे गए। सवालों के छात्र-छात्राओं द्वारा जवाब दिए गए। किसी भी देश के लिए बजट क्यों जरूरी होता है। बजट से आम जनता को क्या मिलता है। बजट के फायदे व इससे आम लोगों को होने वाले नुकसान आदि के सबंध में सवाल पूछे गए। केन्द्रीय बजट 2022-23 एनालिसिस के अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षिका निखत अर्शी ने किया। उन्होंने कहा कि इस विषय को चुनने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बजट के संबंध में जानकारी देना है। इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को केन्द्रीय बजट को समझने का अवसर मिलता है। सरकार की योजनाओं को किस प्रकार बजट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है यह जानने का मौका मिला। शिक्षिका निखत अर्शी ने वर्चुअल माध्यम से शामिल सभी छात्र-छात्राओं को उनके प्रेजेंटेशन के लिए बधाई दी। माइलस्टोन अकेडमी की डायरेक्टर ममता शुक्ला भी इस आयोजन में शामिल हुईं और छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
11वीं के छात्रों ने किया बजट का पोस्टमार्टम,,,,माइलस्टोन अकेडमी के बच्चों ने बजट में छात्रों के मतलब की योजनाओं को विस्तार से बताया
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment