भिलाई। 07 फरवरी 2022 (सीजी संदेश) : छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा प्रदेश मे डिजिटल सदस्यता अभियान कार्यक्रम के संचालन हेतू पुरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रो के लिए विधानसभा स्तरीय प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एंव नगर पालिका निगम भिलाई के राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी को दुर्ग विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सदस्यता अभियान के लिए छग के 90 विधानसभा प्रभारियों को दिल्ली से आये डिजिटल सदस्यता अभियान के कोऑर्डिनेटर ने प्रशिक्षण दिया। डिजिटल सदस्यता से पार्टी ज्यादा मजबूत होगी और वास्तविक सदस्य ही पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।