भिलाई। रविवार सुबह राजीव नगर इलाके में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गया नगर में रहने वाले सोनू किन्नर के रूप में की गई। लाश एक खाली प्लाट से मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के शरीर पर चाकू के कई घातक वार के निशान मिले है। प्रथम दृष्टिया मौत का कारण हत्या समझा जा रहा है। हत्यारों ने लाश को चादर में लपेटकर एक खाली प्लाट में फेक दिया था। सुबह लोगों ने उसे देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुट गई है। एडशिनल एसपी रोहित झा ने बताया कि मृतक करीब एक हफ्ते पहले ही मानव तस्करी के आरोप में जेल से रिहा हुआ था। इसका एक और साथी अब भी जेल में है। मृतक के परिजनों के मुताबिक बीती रात करीब 10 बजे इसे किसी अन्य किन्नर का फोन आया था। फोन सुनने के बाद सोनू बाहर चला गया और पूरी रात घर नहीं पहुंचा। इस बीच किसी ने उसकी हत्या कर दी। सोनू नाचने गाने का काम किया करता था। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य किन्नरों से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
भिलाई : किन्नर की हत्या कर लाश को बोरे में लपेट खाली प्लाट में फेका….एक हफ्ते पहले ही मानव तस्करी के आरोप में जेल से हुआ था रिहा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment