भिलाई। 06 फरवरी 2022 (सीजी संदेश) : स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ रायपुर के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष बीएस राव द्वारा लक्क़ी दुबे को तकनीकी पर्यवेक्षक दुर्ग एनएचएम प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर सीबीएस बंजारे द्वारा संघ का अधिसूचना पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉक्टर आरके देवांगन, दुर्ग जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ विनीता धुर्वे, डॉक्टर संजय बाल बेंद्रे, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर, दुष्यंत देवांगन, खंड चिकित्सा अधिकारी धमधा डॉ डीपी ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी पाटन डॉ आशीष शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी निकुम दुर्ग डॉ देवेंद्र बेलचंदन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सतीश मेश्राम, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉक्टर शुभम सावंत डीपीएम पद्माकर शिंदे, एमएम कुरेशी, जिला अध्यक्ष विजय प्रकाश मिश्रा, प्रांतीय संगठन सचिव अनार मानकर, श्रीमती अंकिता सिंह, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती प्रिया देशमुख, खुशबू सोनी एवं सीएमएचओ कार्यालय के सदस्य मलेरिया विभाग के विवेक कापरे, नूकराजू एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।