भिलाई। 26 जनवरी 2022 (सीजी संदेश) : 73 वे गणतंत्र दिवस पर श्रमिक विकास संगठन संबंधित आम आदमी पार्टी द्वारा हुडको के परी गार्डन के पास ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। ध्वजारोहण अतिथि देवेंद्र बिंझलेकर उपाध्यक्ष श्रमिक विकास संगठन द्वारा प्रातः 7:00 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत विश्वास, प्रदेश उपाध्यक्ष मारकंडे, भिलाई स्टील प्लांट के यूनियन के सचिव कमल नारायण कमरिया आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष वधू दलम, लालन, रवि तथा सफाई कर्मी यूनियन के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।