भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरी निकाय चुनाव में अंतिम 2 दिन रोड शो कर फिजा ही बदल दी। हर वार्ड में कांग्रेस में वातावरण निर्मित हो गया है। मुख्यमंत्री का स्वागत करने एवं अभिनंदन करने के लिए हर कोई आतुर थे जिसे जैसा बना हर कोई अपने अपने तरीके से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत व सम्मान किए। इस सम्मान से मुख्यमंत्री भी अभिभूत हो गए। रोड शो के दौरान युवाओं की फौज बाइक लेकर पीछे पीछे चल रही थी। मुख्यमंत्री का रोड शो भिलाई 3 चरोदा नगर निगम से शुरू होकर नगर निगम भिलाई होते हुए रिसाली में संपन्न हुआ। दो दिन के रोड शो जिगजैग बना हुआ था जिसमें ज्यादा से ज्यादा वार्ड को कवर करते चल रहे थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आम जनमानस से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की । नगर निगम भिलाई चरोदा, नगर निगम भिलाई, रिशाली नगर निगम एवं जामुन पालिका में कांग्रेस की स्थानी सरकार बनाने की बात कही। कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। क्षेत्र में कई योजनाएं लागू होगी जो कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है।
मुख्यमंत्री के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस वार्ड में जा रहे थे उस वार्ड के प्रत्याशी को गाड़ी के पास बुलाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की हाथ जोड़ कर अपील कर रहे थे। मुख्यमंत्री के रोड से कांग्रेसियों में एक जान सी आ गई और कार्यकर्ता भारी उत्साहित है।पार्षद प्रत्याशियों के चेहरे मुख्यमंत्री को अपने वार्ड में पाकर खिल उठे। मेगा रोड शो के दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ,दुर्ग विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ,अंता व्यवसाय उपाध्यक्ष नीता लोधी ,भजन सिंह निरंकारी पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ,श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ,प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, धर्मेंद्र यादव हेमंत बंजारे ,सुमित पवार ,केके झा ,सीजू एंथोनी ,नीरज पाल ,अमित मिश्रा ,श्रीमती दुलारी वर्मा ,संतोष पुरी गोस्वामी ,कुंजी लाल साहू, संजय शर्मा , फिरोज खान, प्रेम लाल वर्मा मनीष वर्मा सहित सैकड़ों लोग चल रहे थे।