दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीन देश के नागरिक को निशुल्क प्रदान किया गया । 100 करोड़ वैक्सीन की डोज़ पूर्ण हो चुकी है और आगे भी इस क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है कोरोना वॉरियर्स द्वारा दी जा रही सेवा के लिए आभार व्यक्त भाजपा के द्वारा किया जा रहा है । इसी कड़ी मे भाजपा गंजपारा सदर मंडल द्वारा मंडल के अंतर्गत गंजपारा स्थित श्री कृष्ण धर्मशाला ,छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिला इकाई , ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित सेंटर एवम् वैक्सीन सेंटर में सेवारत डॉक्टर ,नर्स ,पैरामेडिकल स्टाफ,एवम सेवारत संस्थान के प्रतिनिधियो का सम्मान अभिनंदन भाजपा गंजपारा सदर मंडल किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा ने किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी मंडल मंत्री ऋषि यादव थे। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष प्रह्लाद रुंगटा, एवम रितेशअग्रवाल , नीरज जैन का गंजपारा सदर मंडल द्वारा सम्मान अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सुश्री सरिता मिश्रा ,जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन जिला मंत्री मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन, भाजपा गंजपारा सदर मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा , जिला भाजयुमो अध्यक्ष नितेश साहू ,पूर्व पार्षद नरेंद्र गुप्ता ,मंडल महामंत्री गण संदीप जैन राहुल पंडित उपाध्यक्ष श्यामा साव, मंत्री उमेश गोस्वामी ,दीपक सिन्हा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषि यादव ,मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड ,कार्यालय प्रभारी कमल तिवारी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष महेश यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष ,कैलाश डग्गर, कार्यसमिति सदस्य रेखचंद टावरी श्रीमती प्रतिभा पुरोहित ,अनिल वार्डले सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
भाजपा मंडल ने किया डॉक्टर ,नर्स ,पैरामेडिकल स्टॉप एवं संस्था के सदस्यों का ,,,,100 करोड़ डोज पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment