भिलाई। ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल खत्म हो जाने से अब सीमेंट के भाव कम हो जाएंगे। वर्तमान स्थिति में जो सीमेंट के बाजार भाव 320 से लेकर 350 सौ रुपए तक चल रहा था वह अपने पुराने दर पर आ जाएंगे। छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्टर संयुक्त संघ कोर कमेटी के अध्यक्ष अंचल भाटिया ने बताया कि हड़ताल करने से किसी को फायदा नहीं होता। हड़ताल से सभी का नुकसान ही होता है। मजबूरी में हड़ताल किया गया है। डीजल के दर में लगातार वृद्धि हो रही थी और भाड़ा सीमेंट कंपनियों के द्वारा नहीं बढ़ाया जा रहा था।जो भाड़ा 50 रुपए डीजल के भाव थे तब दिया जा रहा था वही भाड़ा आज तक चल रहा था। इसी को लेकर ट्रांसपोर्टरों के द्वारा पूरे राज्य में हड़ताल किया गया। यह हड़ताल लगातार 42 दिन चला, ट्रांसपोर्टर संघर्ष करते रहे। कई लोग इसे तोड़ने का प्रयास भी किया लेकिन एकता रंग लाई। इस हड़ताल को सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर की मध्यस्थता समाप्त की गई तथा हमारी मांगे मान ली गई है। सीमेंट कंपनी और ट्रांसपोर्टरों के समझौते के बीच 25% तक भाड़ा बढ़ाया गया है। बाकी मांगों को लेकर अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा के नेतृत्व में समिति बनाई गई है जो 15 नवंबर तक फैसला करेगी । श्री भाटिया ने बताया कि 11 सूत्री मांगों को लेकर हम लोग हड़ताल में गए थे जिसमे कई मांगे पूरी नहीं हुई है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से लगभग 20 हजार ट्रकों के पहियों में जाम लगा हुआ था। अब समझौते से सीमेंट फैक्ट्रियों में उत्पादन और परिवहन का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। गौरतलब हो कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से निर्माणी कंपनी एवं घर बनाने वाले ठेकेदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था 270 का सीमेंट बोरी सीधे ₹300 से लेकर 350 ₹ तक बाजार में बिक रहे थे ।इसे लेकर कई जगह काम प्रभावित भी हुआ है। श्री भाटिया ने बताया कि यह कीमत सीमेंट ट्रेडर के द्वारा बढ़ा दिया गया था । अब सीमेंट फैक्ट्री शुरू हो जाने से सीमेंट के दामों में कमी आएगी ,लोगों को राहत मिलेगा। संयुक्त संघ कोर कमेटी के अध्यक्ष अचल भाटिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं परिवहन मंत्री का आभार माना है।
ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल समाप्त हो जाने से सीमेंट के दरों में आएगी कमी : भाटिया ,,,,,,ट्रांसपोर्टरों और सीमेंट कंपनियों के बीच हुआ समझौता ,,,,,11 सूत्री मांगों को लेकर किए थे हड़ताल,,,,, मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री का माना आभार

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment