भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि गामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष सेक्टर सुपरवाइजर पद पर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाए रायपूर ने पदोन्नति आदेश जारी कर 220 स्वास्थ्य संयोजक पुरूषों को पदोन्नत किया है। प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा व प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि रायपूर संभाग के 9 जिलो के स्वास्थ्य संयोजक पुरुषों को इसका लाभ मिलेगा। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के कर्मचारियों के लंबित पदोन्नति पर विशेष रूप से समीक्षा कर लंबित विभिन्न पदोन्नति को समय पर देने निर्देश दिया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विगत 15वर्षो स्वास्थ्य कर्मचारियों की पदोन्नति, वेतन विसंगति ओर अन्य मांगो पर ब्लॉक जिला प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन कर ध्यान आकर्षित कर शासन प्रशासन से गुहार लगाई थी । छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांग पूरी करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ,स्वास्थ्य सचिव ,आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ,संचालक स्वास्थ्य सेवाए ओर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाओं रायपूर डा प्रशांत श्रीवास्तव का आभार जताया है। आभार मानने वालो मे प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम आलोक मिश्रा,आर डी दीवान,एस के पांडेय , बी के शुक्ला ,पी सी जेम्स ,श्रीमती प्रदीपी सरकार संभागीय अध्यक्ष प्रदीपी बोगी ,दुर्ग संभाग अध्यक्ष अजय नायक महामंत्री सत्येन्द्र गुप्ता, प्रांतीय सचिव प्रमेश पाल ,बी के शुक्ला, सतीश पसेरिया, आर के कन्नोजे ,बी एल वर्मा ,नशकर टंडन, श्रीमती विभा ,श्रीमती शयामा देवी , एस एस सोनी दीपक गायकवाड़ ,आर के श्रीवास्तव राजेंद्र यादव ,राकेश तिवारी,धनी राम ठाकुर,खिलावन चंदाकर ,श्रीमती अजनी यादव ,श्रीमती सुरेखा राठौर,श्रीमती चंदकांता साहू,श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती ए देशलहरे, श्रीमती आसुती दत्ता, श्रीमती सविता साहा,श्रीमती भारती यदु ,के के वर्मा ,संदीप चंदाकर, सैय्यद रिजवान,नीलकमल साहू ,रमन गंधर्व, सहित बडी संख्या मे पदाधिकारी शामिल हैं।
स्वास्थ्य संयोजक पुरुषों को मिली पदोन्नति ,,,,,,संयुक्त संचालक ने जारी किया आदेश,,,,, मुख्यमंत्री के प्रति माना आभार

Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment