भिलाई। 11 सितंबर : श्रीराम जन्मोत्सव समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन ठाकुर की अनुमति से भिलाई जिला अध्यक्ष सेवकराम साहू की सहमति से तथा युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की अनुशंसा से आज केम्प एवं जामुल प्रखण्ड मुख्य शाखा के प्रखण्डों की कार्यकारिणी घोषित की गई। केम्प प्रखण्ड अध्यक्ष अरविंद वर्मा एवं जामुल प्रखण्ड अध्यक्ष हलधर साहू ने आज अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि क्षेत्र के सभी निष्ठावान एवं कर्मठ सदस्यों को टीम में शामिल किया गया है। सभी सदस्य निरंतर समाजसेवा से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता देते हैं।
केम्प प्रखण्ड के अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में कुल 65 सदस्यों को स्थान दिया गया है। जिसमें 3 महामंत्री एवं 7 उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। जिसमें महामंत्री पद पर बी अप्पाराजू, गिरगेश पाण्डेय एवं उमेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर शंकर साहनी, उमेश पटेल, चंद्रिका तिवारी, रामकृष्ण सोनी, राजकुमार शास्त्री, रिखी राम साहू एवं घनश्याम साहू को नियुक्त किया गया है। वहीं मंत्री पद पर मुकेश सोनकर, शोभा भगत, महावीर सोनी, धीरज रावेकर, अतुल चक्रवर्ती, सरवन साव, प्रदीप चौधरी, पुखराज साहू एवं मनीष त्रेहान को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार पाण्डेय, सहकोषाध्यक्ष पद पर विजय जायसवाल, मीडिया प्रभारी नासीर अहमद, सहमीडिया प्रभारी सचिन कुमार को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुमार को नियुक्त किया गया है।
वहीं जामुल प्रखण्ड अध्यक्ष हलधर साहू ने बताया कि कार्यकारिणी में कुल 99 सदस्यों को शामिल किया गया है। जिसमें 5 महामंत्री एवं 10 उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। जिसमें महामंत्री पद पर जगदीश देवांगन, लेखराम साहू, सरस बर्मन, रामचंद्र साहू एवं नरेंद्र साहू को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर शिव वर्मा, मेघनाथ साहू, ध्रुव देवांगन, भानू साहू, संतोष ठाकुर, दौवा साहू, रामविलास पटेल, भगवान चौहान, रमेश यादव, धर्मेंद्र साहू एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू तथा सह कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। मंत्री पद पर ऋषि साहू, रेखू साहू, कोटेश्वर राव, बबलू सिंह, अमनदास मानिकपुरी, धन्नू साहू, गौतम साहू, तीरथ साहू, कलित उमरे एवं हेमंत साहू तथा प्रचार प्रसार मंत्री रवि वैष्णव, अशोक साहू कुलेश्वर वर्मा, राजकुमार पटेल, कृष्ण ढीमर, दिलीप वर्मा को नियुक्त कियागया है। सोशल मीडिया प्रभारी रोहित साहू, चंदन मौर्य एवं नवीन टांक को नियुक्त किया गया है।
।