भिलाई। 21 अगस्त : शादी का प्रलोभन देकर 2 वर्षों से महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ है। पुलिस में उसे गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं कौशलेंद्र देव पटेल नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में बढ़ते महिला संबंधी अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश लगाए जाने हेतु लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में थाने में महिला संबंधित शिकायत जांच हेतु प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच महिला अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक उमा ठाकुर द्वारा प्रार्थियां की शिकायत जांच में आरोपी सुनील कुमार महोबे पिता स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण महोवे उम्र 48 साल पता पानी टंकी के पास शंकर नगर दुर्ग द्वारा पीड़िता से लगभग 2 वर्षों से शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित होने से आरोपी के विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध धारा 376 (2) (एन), 506 को कायम कर आरोपी को तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर की उपनिरीक्षक उमा ठाकुर एवं पेट्रोलिंग पार्टी की सराहनीय भूमिका रही।