मनुष्य अपने जीवन में जीवन से मरण तक लेकर 6 अवस्थाओं से गुजरता है शिशु ,बाल, किशोर, युवा, प्रौढ़ और वृद्धावस्था। इन सभी अवस्थाओं में किशोर से युवा और युवा से प्रौढ होने तक की अवस्था ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। यही वह अवस्था होती है जब समाज की प्रगति को सबसे सशक्त बढ़ोतरी मिलती है कहते हैं कि युवा किसी भी समाज का इंजन होता लेकिन यह तभी संभव है जब समाज की नींव यानी बाल्यकाल संस्कारित हो किशोरावस्था ऐसा समय होता है। जब बालक कच्ची मिट्टी के समान होता है दादा- दादी, नाना- नानी ,माता- पिता और गुरु इत्यादि कुम्हार की तरह इस भाभी युवक के जीवन को सुदृढ़ आकार देकर समाज के लिए एक जिम्मेदार विकल्प प्रस्तुत करते हैं।
युवाओं की आवाज, कार्यों और उनके द्वारा किए गये आविष्कार को देश व दुनिया तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं की समस्या को अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार तक पहुंचाना और दुनिया भर के लोगों का युवाओं के मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर देना है| इस दिन को सयुंक्त राष्ट्र ने 1999 में एक संकल्प लाकर पारित किया और सर्वप्रथम 12 अगस्त 2000 को इसे मनाया गया| यह दिन आवश्यक साझेदार के रूप में युवा महिलावों और पुरुषों की भूमिका के वार्षिक उत्सव के रूप में काम करता है और दुनिया के युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाता है| कोरोना के चलते इस वर्ष भी अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्राम ऑनलाइन होगे। तथा विभिन्न मुद्दे पर चर्चा होगी और युवा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे में अपनी बात रखेंगे। आज हम अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021के बारे मे जानेंगे यदि आप भी जानना चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है तो इस लेख अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021को पढ़ सकते हैं।
कब और क्यों मनाया जाता ‘इंटरनेशनल यूथ डे’
दुनिया को प्रगति के पथ पर ले जाने के उद्देश्य से समाज के सभी बुद्धिजीवियों ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत की थी संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्णय के अनुसार सन 1985 को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था। लेकिन सन 2000 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया।
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को यह फैसला लिया गया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। यह फैसला युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था।
पूरे विश्व में भारत को युवाओं का देश कहा जाता है यहां 35 वर्ष की आयु तक के 65 करोड़ युवा हैं अर्थात हमारे देश में पूरे विश्व को संपन्न एवं समृद्ध दिशा देने की अथाह शक्ति उपलब्ध है। आवश्यकता है आज देश की युवा शक्ति को उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें संपूर्ण मानव समाज की उन्नति में भागीदार बनाने की वर्तमान समय में युवा वर्ग मानव सभ्यता के ऐसे मुकाम पर खड़ा है जहां मानव विकास की गति का रथ जेट विमान से भी तेज भाग रहा है।
कैसे मनाया जाता है
प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने के लिए सबसे पहले एक थीम जारी की जाती है। इसी थीम के आधार पर संयुक्त राष्ट्र एक कार्यक्रम करता है जिसमें युवाओं को भाग लेने का मौका दिया जाता है। इस दिन देश विदेश में कई कार्यक्रम होते हैं, जिसमें वहाँ की सरकारें और गैर सरकारी संस्थाएं हिस्सा लेती हैं। जहां विचार विमर्श किया जाता है की कैसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए, और उनकी सकारात्मक शक्ति का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जाए। यहाँ युवाओ की शिक्षा रोजगार से जुड़े मुद्दे मुख्य रूप से चर्चा का विषय होते हैं, अन्य गतिविधियों जैसे खेल, संगीत नृत्य, लेखन आदि में जिन युवाओं ने अपना मुकाम बनाया है, उनको प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है। ताकि वो और अच्छा करेंए और उनको देखने वाले उनसे प्रेरित होकर अपना योगदान समाज को दे सकें।
क्यों मनाया जाता है अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस
अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं की भागीदार सामाजिक, राजनीतिक और आविष्कार करने वाले युवा को सम्मानित किया जा सके। जहां परिवर्तन अनेकों उपलब्धियां सुविधाएं और चमत्कार लेकर आ रहा है वहीं युवा वर्ग के लिए तीव्र गति से भागने की क्षमता की चुनौती भी ला रही है, ताकि युवा वर्ग इतना क्षमतावान हो कि वह तेजी से हो रहे परिवर्तन को समझ सके उसे अपना सके नई खोज नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त कर अपने कार्यशैली परिवर्तित कर सके। आज के युवा वर्ग को विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल होना आवश्यक हो गया है।
यह प्रतिस्पर्धा एक और समाज को सुख शांति तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है, और दूसरी तरफ चिंता, निराशा, व्यसन और बेलगाम उपद्रव की ओर आगे बढ़ा रही है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मोटीवेट किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 का विषय *ट्रांसफ़ॉर्मिंग फ़ूड सिस्टम्स- यूथ इनोवेशन फ़ॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ” है, जिसका उद्देश्य इस बात पर प्रकाश डालना है कि इस तरह के वैश्विक प्रयास की सफलता युवा लोगों की सार्थक भागीदारी के बिना हासिल नहीं की जाएगी। इसके माध्यम से, हम स्वीकार करते हैं कि यह सुनिश्चित करने के लिए समावेशी समर्थन तंत्र की आवश्यकता है कि युवा भाग लेते रहें और विश्व को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से स्वयंसेवा करें। यह भी मानता है कि खाद्य प्रणालियों के परिवर्तन में जैव विविधता को एकीकृत करना महत्वपूर्ण है। जनसंख्या बढ़ती रहती है, और अगले 30 वर्षों में इसके 2 अरब तक बढ़ने की संभावना है।
यह माना जाता है कि केवल अधिक मात्रा में अधिक स्थायी रूप से भोजन का उत्पादन करने से मानव और ग्रहों की भलाई सुनिश्चित नहीं होगी। गरीबी में कमी, सामाजिक समावेशन, स्वास्थ्य देखभाल, जैव विविधता संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन सहित अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं।
पिछले 7 साल अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के थीम
2020- यूथ एंगेजमेंट फॉर ग्लोबल एक्शन
2019- बदलती शिक्षा
2018- युवाओं के लिए सुरक्षित स्थान
2017- युवा निर्माण शांति
2016- 2030 का मार्ग-गरीबी उन्मूलन और सतत उपभोग और उत्पादन प्राप्त करना
2015- युवा और नागरिक जुड़ाव
2014- युवा और मानसिक स्वास्थ्य
युवा कोई उम्र नहीं हैं, अपनी युवावस्था का आनंद लो इस पल आप जितने युवा हो उतने इसके बाद कभी नहीं होवोगों!!!