रायपुर। 23 जुलाई : अहिवारा विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनके निवास सतनाम भवन रायपुर जाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार ने गुरु जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदेश महासचिव रायपुर संभाग प्रभारी राजेश प्रसाद गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए लोकप्रिय नेता एवं सरल हृदय सम्राट होने की बात कही। कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पी. लक्ष्मी नरसिम्हा ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अहिवारा ही नहीं समूचे छत्तीसगढ़ में गुरुजी की अलग पहचान है। यह हमारा सौभाग्य एवं गौरव है कि गुरु घासीदास के वंशज हमें क्षेत्रीय विधायक के रुप में मिले हैं। मंत्री गुरु रूद्र कुमार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सहारना करते हुए कहा कि निम्न वर्ग से उच्च वर्ग के सभी लोगों को फायदा मिल रही है। ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक ने मुख्य रूप से अहिवारा की महिलाओं को जन्मदिन के विशेष अवसर पर मंत्री जी के समक्ष केक काटने का कार्य संपन्न किया। जिला दुर्ग ग्रामीण महामंत्री बलवीर सिंह एवं महेंद्र सिंह द्वारा पुष्पाहार, फटाके एवं स्टीम आइस द्वारा विशेष स्वागत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सेवादल मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार के साथ राजेश प्रसाद गुप्ता, पी लक्ष्मी नरसिम्हा, संदीप कुमार साहू, शीतल यादव, बलवीर सिंह, रामपाल नाविक,मनु कुमार सोनी, महेंद्र सिंह, बाला रेड्डी, रीता सिंह गेरा, मृत्युंजय भगत, मानव सिंह, डे साहब वर्मा, भैरव सिंह सोनवानी, दुर्गा प्रसाद रेड्डी, छिन्न राव, ललीत दुर्गा, एवम सैकोड़ो कार्यकर्ता , अहिवारा की महिला कार्यकर्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।