हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने की शुरुआत 1950 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा की गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य था लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना। हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक थीम निर्धारित की जाती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) विश्व के देशों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानव को स्वास्थ्य संबंधी समज विकसित कराने की संस्था है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के 194 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इस संस्था की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसका उद्देश्य संसार के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्ज़रलैण्ड के जिनेवा शहर में स्थित है। भारत भी विश्व स्वास्थ्य संगठन का एक सदस्य देश है और इसका भारतीय मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
पहली बार कब मनाया गया वर्ल्ड हेल्थ डे
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी शुरुआत 7 अप्रैल 1948 को की थी। इतना ही नहीं इस दिन WHO की पहली सभा भी हुई थी। तभी से 1950 से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाने लगा। इस साल जो स्वास्थ्य दिवस पड़ रहा है वो 71वां हेल्थ डे है। हर साल एक खास थीम का चुनाव होता है। साल 1995 की थीम की बात करें तो वह है- वैश्विक पोलियो उन्मूलन तब से अब तक इस घातक बीमारी से ज्यादातर देश मुक्त हो सके।
7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का कारण
दुनिया भर में लाखों-करोड़ों लोग दिल की बीमारी, कुष्ठ, टीबी, पोलियो, नेत्रहीनता, मलेरिया, एड्स जैसे भयानक रोगों के शिकार है। इसके साथ ही कोरोना का कहर भी तेजी से फैलता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है। जिसके कारण हर किसी को इसके तहत जागरुक करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस को वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। दुनिया भर के लोगों के स्वास्थ्य को समर्पित इस दिन की लोग एक-दूसरे को शुभकामना संदेशों के जरिए बधाई भी देते हैं।
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 की थीम
बता दें कि इस साल स्वास्थ्य दिवस का थीम है एक निष्पक्ष, स्वस्थ दुनिया का निर्माण (Building a fairer, healthier world)। वहीं साल 2020 की थीम की बात करे तो डब्लूएचओ ने कोविड 19 की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने के लिए उन नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान के रूप में रखा गया था। इसके लिए आखिरी साल सपोर्टनर्सेजएंडमिडवाइव्स थीम रखी गई।
बीमारियों को कैसे रखें दूर
आज के दौर में लाइफ फास्ट हो चुकी है। जीवन में गुणवत्ता की ओर बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि स्वास्थ्य से समझौता किया जाए। आप अपनी जिंदगी में व्यस्त रहते हैं, जीवन में सबकुछ सही चल रहा होता है। अचानक से एक ब्रेक लगता है और जिंदगी दवाओं की मोहताज हो जाती है। हमारा ध्यान इस ओर जाना चाहिए कि कैसे बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।
योग और एक्सर्साइज करें
आज के दौर में घरेलू नुस्खों पर भी जोर दिया जाने लगा है। ये चीजें आपको मौसम के हिसाब से स्वस्थ रखने में मददगार साबित होती हैं। इसके अलावा स्वस्थ रहना है तो नियमित रूप से योग, एक्सर्साइज, वॉकिंग और जॉगिंग करें। इससे स्ट्रेस कम होता है। इसके अलावा हेल्दी डायट लें, अपने खाने में ताजी सब्जियों और फाइबर युक्त भोजन को शामिल करें। साथ ही मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।
अच्छे स्वास्थ्य के बिना, संसार के सब सुख व्यर्थ हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं….