अपने सोने की आदतों में मामूली परिवर्तन करके आपके द्वारा देखे गए सपने के प्रकार को चुनना संभव है। यानी आप बुरे सपनों से निजात पा सकते हैं और अपने मनचाहे सपने देख सकते हैं। हमारी दुनिया में भला ऐसा कौन शख्स होगा जो सपने न देखता हो. सपनों के बारे में बहुत सी कहानियां है. कोई कहता है कि इन सपनों के पीछे हर बार कोई ना कोई सन्देश छिपा हुआ होता है. हम अक्सर सपने में वही देखते हैं जिस चीज की लालसा हमारे मन में होती है. इसके पीछे एक तर्क ये भी दिया जाता है कि हम अक्सर उन्हीं चीज़ों को सपने में ज्यादा देखते हैं जिनके बारे में आमतौर पर ज्यादा सोचते हैं। ड्रीम स्पेशलिस्ट थेरेसा चेउंग के अनुसार, मनचाहे मीठे सपनों के साथ रात की नींद संभव है। कुछ उपाय करने से बुरे सपने को रोकने के साथ और आकर्षक सपने देखने का आनंद लेना अब संभव है। द ड्रीम डिक्शनरी ए-जेड और द ड्रीम डिकोडर की लेखिका थेरेसा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने हमारे दैनिक जीवन में बड़े व्यवधान पैदा करके हमारे तनाव के स्तर को बढ़ा दिया है। आर्थिक तंगी से लेकर घर-स्कूलिंग तक तमाम परेशानियां खड़ी कर दी हैं। ऐसी तनावपूर्ण परिस्थितियों में एक अच्छी नींद प्राप्त करना काफी कठिन है और लॉकडाउन में इसे असंभव सा बना दिया है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, कि लोग पहले से कहीं अधिक रात में बुरे सपनों का अनुभव कर रहे हैं, जो कि आम तौर पर डरावने से होते हैं।
विटामिन बी-6 की खुराक होगी मददगार : अध्ययन से पता चलता है कि जो लोग बिस्तर पर जाने से पहले विटामिन बी-6 की खुराक लेते हैं, वे स्पष्ट सपने देखते हैं। इसके अलावा जागने पर अपने सपनों को याद करने की उनकी क्षमता में भी सुधार होता है। बॉडी में विटामिन बी-6 की मात्रा कम होने से आप एनीमिया के शिकार आसानी से हो सकते हैं। इस बिमारी में आपके शरीर में बहुत कम लाल रक्त कोशिकाएं रह जाती हैं। साथ ही, आपके शरीर को ऑयरन की कमी घेरने लगती है, जो एनीमिया का शिकार बनाने में काफी अहम कारण होता है। जो नींद की गुणवत्ता पर भी असर डालती है।
विटामिन बी 6 रिच खाद्य पदार्थ सूची, शाकाहारी
Pistachios. पिस्ता 1.7.
Sunflower Seeds. सूर्यमुखी के बीज 1.3.
Sesame Seeds. तिल 0.8.
Chickpeas. काबुली चना 0.5.
Rajma. राजमा 0.4.
Bananas. केले 0.4.
Soybean. सोयाबीन 0.4.
Peanuts. मूंगफली 0.3.
नींद की दिनचर्या में सुधार जरूरी : बुरे सपने से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका अपनी दिनचर्या में सुधार करना है। आधी रात से पहले बिस्तर पर जाने की कोशिश करें और वही नींद लेने और जागने का समय नियमित रूप से निर्धारित रखें। आपका मन सीधे तौर पर आपके शरीर की दिनचर्या से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि जैविक शरीर घड़ी एक शक्तिशाली चीज है और यदि आप अपने सोने के समय को बदलते हैं तो यह बुरे सपने को ट्रिगर करेगा। अच्छी और गुणवत्तापूर्ण नींद के लिए रात में जल्दी सोएं और हर दिन निर्धारित समय पर बिस्तर को छोडें, क्योंकि आपके जैविक घड़ी को समान रखना जरूरी है।
सोने से पहले कैफीन, शराब और पनीर से बचे : तनाव से बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए बिस्तर से कुछ घंटे पहले स्वस्थ तरीके से थोड़ी देर आराम करें और अपने मन को शांत रखें। इसके अलावा सोते समय डरावनी फिल्मों को देखने या कैफीन, शराब और पनीर जैसे उत्तेजक पदार्थों के सेवन से बचें। गौरतलब है कि साल 2015 के एक अध्ययन में पाया गया है कि पनीर मस्तिष्क के एक ही हिस्से को कठोर दवाओं के रूप में संचालित करता है और बुरे सपने दिखता है।
बिस्तर पर जाने से पहले गर्मपानी से स्नान : शाम को कम से कम 10 मिनट तक गर्म स्नान करने से नींद की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है। इसका मतलब है कि आप अधिक समय तक ठीक तरीके से सो सकते हैं, जिसका मतलब वास्तव में सपने देखने के लिए अधिक समय से है। एक गर्म स्नान के लिए इष्टतम समय बिस्तर पर जाने से एक या दो घंटे पहले होता है। इसके साथ ही रात को सोने से पहले सुकून भरा संगीत सुनना भी आपके सपनों में सुधार कर अच्छी नींद दिलाने में कारगर साबित होता।
सफेद मोमबत्तियों की रोशनी से लाभ : मोमबत्तियों का आध्यात्मिक महत्व है क्योंकि जब वे रोशनी का प्रतिनिधित्व करती हैं या अंधेरे में एक चमकती हुई रोशनी पैदा करती हैं, तो यह आपके सपने सुधारने में मदद करती है। सफेद मोमबत्ती का उपयोग अवश्य करें। सफेद चंद्रमा का रंग है और चंद्र ऊर्जा को दर्शाता है और इसकी लौ आपके आंतरिक प्रकाश या आपके सपनों में आपसे बात कर रही आपकी आत्म-शक्ति का एक शक्तिशाली प्रतीक है, जो आपको अपने जीवन में सार्थक निर्णय लेने में मदद कर सकती है।