भिलाई 21 फरवरी : छत्तीसगढ़ असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण बजरंगी लाल सिंह व दुर्ग शहर अध्यक्ष अमन सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सभी टोल नाकों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है जिसके कारण लाखों कामगार जो टोल नाकों में कार्य करते हैं उनकी छटनी की जा रही है जिसके कारण उनके समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है।
इसलिए पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में फास्टैग अनिवार्य करने के कारण जो कामगार हटाए जा रहे हैं उन्हें कार्य देने के लिए अथॉरिटी को पत्र प्रेषित कर कार्य से नहीं निकालने की अपील की है। यदि उन्हें कार्य नहीं दिया जायेगा तो फास्टैक का विरोध कर नाको पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिलाध्यक्ष वह प्रदेश के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।
बजरंगी लाल सिंह ने बताया कि ऐसे भी करोना काल में मोदी सरकार द्वारा बगैर किसी सूचना के लॉकडाउन के कारण लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं और उसके बाद इस तरीके से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कानून और नियम बनाया जा रहा है। मोदी जी न अपने घोषणा पत्र में प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी और उन्हें सभी घोषणा पूरा करना चाहिए ना की मजदूरों को इस तरह बेरोजगार किया जाना। यह तो घोषणा के विपरीत कार्य है मजदूर देश की रीढ़ है। उनके साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।