भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू मिश्रा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा महाशिवरात्रि के महापर्व का निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। यह पत्र शहर के शांति नगर, केम्प 1,केम्प 2,सुपेला, मदर टेरेसा नगर, नेहरु नगर, माडा टॉउन भिलाई के नागरिकों को घर घर जाकर दिया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की आस्था को बचाने महाशिवरात्रि के पर्व को महापर्व के रुप में मनाना है।इस वर्ष बाबा भोलेनाथ जी के बारात का तेरवा वर्ष है इसमें मातृशक्ति का बढ़ चढ़कर हिस्सा लें रही हैं। घर-घर तक बाबा भोलेनाथ जी की बारात का कार्ड सब जगह वितरण किया गया है l इस अवसर पर महामंत्री सविता सोनी, उपाध्यक्ष सुशीला पाठक ,श्रीमती तारिणी शर्मा ,रेखा शर्मा, सीमा मिश्रा ,रेखा चौरसिया ,माया रानी दास ,शांति ठाकुर, शोभा, सरोज , उमा सोनी, रंजीता कौशिक, मिनी कौशिक, दलजीत कौर, मीना साहू ,मीना देवी, कमला देवी , रवि बबीता, रजविंदर कौर, रामवती ,बालोंतीन जसवाल ,आनंदा देवी, सोनू प्रसाद, सुनीता देवी, पुष्पा सिंह, बलविंदर कौर, मालती यादव, सोनागिर ,रामवती, संध्या ,रेनू तोलानी ,स्नेहल सोनी उपस्थित थी l उक्त जानकारीअभिजीत विश्वास,( प्रदेश प्रवक्ता) बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई ने दी।
बाबा भोलेनाथ की बारात का आमंत्रण पत्र आज महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने कैंप क्षेत्र में वितरित किए,,, बड़ी संख्या में महिलाएं रही उपस्थित
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment