शरीर की मजबूती बनाए रखने के लिए आपको किसी विशेष दवाई की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको एक आयुर्वेदिक ड्रिंक बनानी है और उसे रोजाना सुबह उठते ही पी लेना है। शरीर को अगर किसी भी बीमारी से बचाए रखना है तो जरूरी है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना। शरीर की मजबूती बनाए रखने के लिए आपको किसी दवाई की जरूरत नहीं है। इसके लिए बस आपको एक आयुर्वेदिक ड्रिंक बनानी है और उसे रोजाना सुबह उठते ही पी लेना है। इस ड्रिंक से न केवल आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होगी बल्कि शरीर कई रोगों से मुकाबला भी कर पाएगा। जानें क्या है ये आयुर्वेदिक काढ़ा और इसे घर पर किन चीजों के साथ मिलाकर बना सकते हैं।
काढ़ा बनाने के लिए जरूरी चीजें
1) हल्दी की एक गांठ
2) एक टुकड़ा अदरक का
3) काली मिर्च और लौंग 4 से 5
4) दालचीनी एक टुकड़ा
5) गिलोय का पत्ता
6) तुलसी के पत्ते 4-5
7) मुनक्का
8) नींबू का रस
9) शहद या गुड़
काढ़ा बनाने की विधि
सबसे पहले इमामदस्ते (खलबट्टा) में हल्दी की एक गांठ, एक टुकड़ा अदरक का, काली मिर्च और लौंग 4 से 5 और दालचीनी एक टुकड़ा डाल दें। अब इसे कूटें। दूसरी तरफ गैस पर करीब डेढ़ गिलास पानी को किसी बर्तन में डालकर धीमी आंच पर चढ़ा दें। पानी जैसे ही गर्म हो जाए तो उसमें ये कुटी हुई चीजें डाल दें। अब गिलोय के दो पत्तों को पानी से धोएं और तोड़ कर इसी पानी में डालें। इसके बाद 4-5 तुलसी की पत्तियां, आधा चम्मच सौंफ, 10-12 मुनक्के डालकर अच्छे से खौलाएं। जब डेढ़ गिलास पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर गिलास में कर लें। जब से हल्का गुनगुना हो तो इसमें नींबू का रस डालकर पी लें। अगर ऐसे पीने में आपको दिक्कत हो रही है तो इसमें थोड़ा शहद या फिर गुड़ भी मिला सकते हैं। इस काढ़े को रोजाना पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होगी और आपको हर बीमारी से लड़ने में यह मदद करेगा।