भिलाई। 1 सितंबर : यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष सुपेला में 31 अगस्त को पुलिस विभाग (यातायात) में पदस्थ रहे प्रआर क्रं-975 बल्दु चन्द्राकर के सेवानिवृत्त होने पर गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग तथा निरीक्षक भारती मरकाम, निरीक्षक लता चौर, सउनि. जोहन पन्ना, सउनि. हुकूम सिंह एवं समस्त यातायात स्टाफ के द्वारा सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक बल्दु चन्द्राकर का विदाई सम्मान समारोह किया गया । इस अवसर पर उपुअ यातायात द्वारा श्रीफल एवं साल देकर सप्रेंम भेट किया गया, यातायात निरीक्षक द्वारा पुष्प देकर सम्मान किया गया। उपुअ यातायात द्वारा प्रधान आरक्षक बल्दु चन्द्राकर को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी तथा पुलिस विभाग उनके द्वारा दिये गये 38 वर्ष की से सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। वे जनवरी 1982 में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए ट्रेनिंग के पश्चात सर्व प्रथम विभाजित जिला बेमेतरा थाना तत्पश्चात भिलाई नगर थाना, भट्ठी थाना, दुर्ग थाना एवं दो वर्ष पूर्व आरक्षक से प्रधान आरक्षक में पदोन्नति उपरांत यातायात में पदस्थ रहे। उनके साथ कार्य किए सभी साथियों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।