भिलाई 3। 30 अगस्त : कांग्रेस सेवादल जिला-दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष श्री पी. लक्ष्मी नरसिम्हा के आदेशानुसार आज 30 अगस्त को भिलाई-3 के पुरैना ग्राम के आंध्र अभ्युदय स्कूल में मासिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में नीलकंठ सूर्यवंशी (वरिष्ठ कांग्रेसी) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ध्वज रक्षक के रूप में संदीप साहू (अध्यक्ष, यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल दुर्ग ग्रामीण) रहे। कार्यक्रम में ध्वजा रक्षक के माध्यम से मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तिरंगे झंडे को सैल्यूट कर राष्ट्रगान प्रारंभ किया। भाषण की कड़ी में मुख्य रूप से शीतल यादव (वरिष्ठ कांग्रेसी) ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों तथा पदाधिकारियों मंच के माध्यम से स्वागत कर अपने कांग्रेस सेवादल में किए गए ट्रेनिंग की नियमावली पर संक्षिप्त टिप्पणी की, तत्पश्चात बलवीर सिंह (महामंत्री, कांग्रेस सेवादल दुर्ग) ने सेवादल इतिहास पर प्रकाश डाला। कुमारी ममता सोनी (अध्यक्ष, महिला कांग्रेस सेवादल जिला दुर्ग ग्रामीण) सभी सेवादल साथियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शीतल यादव, एल.बाला रेड्डी, प्रकाश बाग, जफर बाबू, सतविंदर कौर, कुमारी ममता सोनी, मधु बाबू, महेंद्र सिंह श्रीकांत वर्मा, जितेंद्र साहू, सूरज कांत (वार्ड अध्यक्ष) आदि उपस्थित रहे। सभी ने राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन कर कार्यक्रम को संपन्न किया।