अगर आप भी सफेद बालों से अक्सर परेशान रहते हैं और उन्हें छुपाने के लिए कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भूल जाएं। इसके बजाय आप एलोवेरा तेल का इस्तेमाल करें। आमतौर बालों का सफेद होना 30 वर्ष की उम्र के बाद शुरू होता है, लेकिन आधुनिक व अनियंत्रित जीवनशैली के कारण बालों की यह सफेदी कम उम्र में दिखने लगी है। बढ़ते प्रदूषण और स्ट्रेस से हमारे बालों का बुरा हाल जो जाता है। बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं बल्कि समय से पहले सफेद भी हो जाते हैं। अगर आप भी सफेद बालों से अक्सर परेशान रहते हैं और उन्हें छुपाने के लिए कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भूल जाएं। इसके बजाय आप एलोवेरा तेल का इस्तेमाल करें। इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे, साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए घर पर कैसे बनाए एलोवेरा तेल
एलोवेरा तेल कैसे बनाएं
सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते लें और उसे अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद पत्तों को काटकर उसमें से जेल निकाल लें और फिर एक ब्लेंडर में तेल (नारियल या फिर बादाम का तेल) और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। इसके बाद एक बोतल में इसे डाल लें। इस तेल का इस्तेमाल आप सप्ताह में 2 से 3 बार जरूर करें। इससे आपको जल्द फर्क दिखने लगेगा।