रिसाली। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। संक्रमण को रोकने लॉकडाउन के बाद आयोजनों, सभा को पूर्ण प्रतिबंध करते हुए जिला प्रशासन ने व्यापारिक केन्द्रों के लिए समय सीमा निर्धारित की है। इसके बाद भी निर्देशों का पालन करने में कुछ लोग कोताही बरत रहे है। रिसाली निगम के अधिकारियों ने ऐसे ही व्यापारियों को चिन्हित कर मंगलवार को कुल 5 हजार 2 सौ रूपए जुर्माना वसूल कर निगम कोस में जमा कराया।
खास बात यह है कि अलग-अलग क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए बनी टीम की समीक्षा अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे हर रोज कर है। वही नोडल अधिकारी पूरे टीम का नेतृत्व कर रहे है। मंगलवार को राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम व सहायक राजस्व निरीक्षक विनोद शुक्ला ने गोविंद चैधरी सायकल स्टोर्स, लक्ष्मी कोठिया मेडिकल स्टोर्स, अश्वनी ऑटो रिपेयर शॉप, पुष्पा पटेल, जागेश्वर, आयुष वर्मा व गणेश बर्तन भंडार से कुल 4200 अर्थदण्ड वसूला। प्रभारी अधिकारी गोपाल सिन्हा की टीम रिसाली बस्ती समेत कृष्णा टाकिज रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीपीएस चौक रिसाली के निकट दोपहर 12 बजे के बाद भी फुटकर व्यापारी, फल-सब्जी बेचते पाए गए। समझाईस का असर नही होने पर निगम अधिकारियों ने फुटकर व्यापारियों से कुल 1000 जुर्माना वसूला। कोविड-19 कार्यक्रम के तहत निगम आयुक्त के निर्देश पर रिसाली क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। डुंडेरा वार्ड 41 में गैंग द्वारा नालियों की सफाई की गई। वहीं सड़क और नालियों के निकट ऊगे कटिले झाडिय़ों को कटाई की गई। इसके अलावा कंटेटमेन जोन मे सेनेटाइज किया गया।
कोविड-19 नियमों की अनदेखी….. व्यापारियों से वसूला 5200 जुर्माना
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment