कवर्धा। 17 अगस्त : भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में कवर्धा शहर ने बाजी मार ली है। केंद्र सरकार की ओर से 20 अगस्त को अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नगर पालिका कवर्धा व नगर पंचायत पिपरिया को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार शामिल होगें। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय निर्माण भवन नई दिल्ली के अपर सचिव कामरान रिजवी ने पत्र जारी कर सूचित किया गया है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 14 शहरों में कवर्धा शहर व पिपरिया शहर को भी शामिल किया गया है। स्वच्छता के क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए देश के पटल पर नगर पालिका परिषद कवर्धा व पिपरिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 20 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल मिटिंग में नगर पालिका कवर्धा व पिपरित को पुरस्कृत किया जाएगा।
नगर पंचायत को मिला सम्मान
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष महेंद्र कुम्भकार ने बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय शहर की जागरूक जनता तथा यहां के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है। तत्कालीन सीएमओ सुदेश कुमार सिंह के प्रयास व यह सम्मान को पिपरिया शहर के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है सभी के प्रयास से यह संभव हो पाया है कि आज नगर पंचायत परिषद पिपरिया को देश व प्रदेश के पटल पर अंकित है। महेंद्र कुम्भकार ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक अकबर भाई के कुशल नेतृत्व में यह पुरस्कार संभव हो पाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता के विभिन्न पैमानों पर आंकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए एवं नागरिकों के फीडबैक को समाहित कर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के इन शहरों को मिलेगा पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के 14 शहर जिनमें अंबिकापुर, धमतरी, जशपुर नगर, पाटन, भिलाई, बिरगांव, भिलाई – चरौदा, चिरमिरी, कवर्धा, चांपा, पिपरिया, अकलतरा, नरहरपुर एवं सारागांव को भी 20 अगस्त को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।