भिलाई। 27 नवम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई 3 एवं चरोदा मे अलग अलग लगभग 2-2 किलोमीटर के फ़लाई ओवर की मांग, 24 नवंबर को मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के भिलाई 03 आगमन पर पंचशील नगर की पार्षद अपर्णा दास गुप्ता के द्वारा किया गया, भिलाई 03 मे कदीर पान दुकान से लेकर सिरसागेट के आगे गार्डन तक एक फ़लाई ओवर इसी तरह चरोदा मे गुरुद्वारा के पास से लेकर जीआरपी चौकी के आगे तक फ़लाई ओवर बनाने की मांग पूरे जोर से उठाया गया, इसके अतिरिक्त पार्षद अपर्णा दास गुप्ता के द्वारा भिलाई रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज़, भिलाई से अहिवारा लोकल चलाने एवं भिलाई रेलवे स्टेशन तथा पंचशील नगर मे मैन रोड नेशनल हाइवे पर चौक बनाने की भी मांग किया गया, इसी कड़ी मे प्रगतिशील रेल कल्याण एवं विकास समिति ने भी पूरे जोश के साथ भिलाई 03 मे एक फ़लाई ओवर एवं चरोदा मे एक फ़लाई ओवर की अपनी पुरानी मांग को दुहराते हुए ज्ञापन सौपा। जिसमे विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा, इस कार्यक्रम मे समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, सुब्रत दास गुप्ता, राजू सिन्हा, रघु राव, राज कुमार, हेमंत वर्मा, d. संजीवी, d. साईं, बेनर्जी महानन्द सहित अनेक सदस्यों ने शामिल हुए l


