भिलाई। 26 नवम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला, पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में कुल 08 खाताधारकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये तक कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते एवं उनसे संबंधित दस्तावेज अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराते थे। आरोपियों द्वारा बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों तक पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है। उक्त बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन एवं विभिन्न खातों में हस्तांतरण के लिए किया गया, जिनमें लाखों रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए।थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 1320/2026 एवं थाना पुरानी भिलाई के अपराध क्रमांक 497/2026 में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।
साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने एवं उसकी पहचान छिपाने के लिए म्यूल बैंक खातों का उपयोग किया जा रहा था। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि कुछ खाताधारकों द्वारा कमीशन एवं आर्थिक लाभ के लालच में अपने बैंक खाते तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जा रहे थे।जांच में यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों को एजेंटों के माध्यम से 5,000 रुपये से 15,000 रुपये तक का कमीशन अथवा प्रतिफल देने का प्रलोभन देकर बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड प्राप्त किए गए थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेन-देन एवं हस्तांतरण के लिए किया गया। संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक की राशि का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 26 नवंबर को थाना सुपेला के एयू बैंक से संबंधित 03 खाताधारकों तथा थाना पुरानी भिलाई के बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 05 खाताधारकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोनों थानों में पंजीबद्ध अपराधों में कुल 08 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में अपने अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते एजेंटों के माध्यम से साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराए जाते थे। इसके लिए बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड 5,000 से 15,000 रुपये तक के प्रतिफल पर दिए जाते थे। बाद में इन खातों का उपयोग ऑनलाइन साइबर ठगी से प्राप्त रकम को प्राप्त करने एवं अलग-अलग बैंक खातों में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था, जिससे ठगी की रकम के वास्तविक स्रोत एवं लाभार्थियों की पहचान छिपाई जा सके।
घटना स्थल
1. थाना सुपेला क्षेत्रांतर्गत एयू बैंक से संबंधित बैंक खाते।
2. थाना पुरानी भिलाई क्षेत्रांतर्गत बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित बैंक खाते।
आरोपी का नाम
थाना सुपेला – एयू बैंक से संबंधित 03 खाताधारक
1. जावेद खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शांति नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
2. सोहेल असरफ खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी प्लॉट नंबर 39, अय्यप्पा नगर, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
3. मंजीत कौर, निवासी आकांक्षा कुंज, शिव मंदिर, भिलाई, वर्तमान पता जी.के. मार्ट के पास, श्याम नगर, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
थाना पुरानी भिलाई – बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित 05 खाताधार
4. गुरुद्वीप सिंह चिड्डा उर्फ राहुल, उम्र 30 वर्ष, निवासी रावतपुरा कॉलेज के पास, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।
5. विकास कुमार राणा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राजीव पारा, बिजली नगर, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
6. तरुण कुमार पटेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी महामाया पारा, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
7. मुन्नवर खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
8. परमीली राजेश कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी ईश्वर किराना स्टोर्स, आदर्श नगर, कैम्प-01, छावनी, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
पंजीबद्ध अपराध
1. थाना सुपेला – अपराध क्रमांक 1320/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
2. थाना पुरानी भिलाई – अपराध क्रमांक 497/2026, धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस।
जप्त सामग्री
1. बैंक पासबुक।
2. एटीएम कार्ड।
3. चेकबुक।
4. मोबाइल सिम कार्ड।
5. मोबाइल फोन।
6. अन्य संबंधित दस्तावेज।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला, थाना पुरानी भिलाई एवं एसीसीयू दुर्ग की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण एवं संबंधित खाताधारकों की पहचान कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन अथवा आर्थिक लाभ के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल सिम अथवा बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी उपलब्ध न कराएं। आपके बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में होने पर आप भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं। यदि आपके बैंक खाते अथवा बैंकिंग दस्तावेजों का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया गया है, तो तत्काल संबंधित बैंक, नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। आपका बैंक खाता, आपकी जिम्मेदारी। बैंक खाते का दुरुपयोग रोकें और साइबर अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करें।


