भिलाई। 24 नवंबर, 2026, (सीजी संदेश) : 21 और 22 नवंबर को पी.जी. कॉलेज, कवर्धा, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में आयोजित 1st छत्तीसगढ़ गोल्ड कप पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। दुर्ग पेंचक सिलाट एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले से 11 खिलाड़ियों के दल के साथ 1 कोच और 2 रेफरी ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में योद्धा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिसमें 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं :-
स्वर्ण पदक :- ऐश्वर्य साहू, लक्ष्य मंडावी
रजत पदक :- अर्जुन सोनी, सार्थक साहू, अनुराग बोस, सुयश चंद्राकर
कांस्य पदक :- प्रियांशु देवांगन
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर दुर्ग पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं योद्धा मार्शल आर्ट्स एकेडमी के मुख्य प्रशिक्षक इरफान अहमद तथा छत्तीसगढ़ पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव शेख समीर ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच और रेफरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


