दुर्ग। 20 नवंबर, 2026, (सीजी संदेश) : थाना पाटन क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में हुए 10 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की ACCU एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर चोरी की घटना की विवेचना में प्रार्थिया के घर नियमित रूप से आने-जाने वाली पड़ोसी महिला ज्योतिका सिंह की संलिप्तता सामने आई। ज्योतिका सिंह ने अपने परिचित लव कुमार साहू के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से चोरी करना बताया। पुलिस ने ज्योतिका सिंह, उसके पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया एवं लव कुमार साहू सहित कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों एवं ज्वेलर्स दुकान से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, 02 दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन सहित संपत्ति बरामद की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 नवंबर को प्रार्थिया कल्याणी देवांगन, उम्र 46 वर्ष, निवासी मकान नंबर 82, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, बिजली ऑफिस के पीछे, पाटन, जिला दुर्ग द्वारा थाना पाटन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके घर के कमरे में रखी पुरानी पेटी का ताला एवं कुंदा टूटा हुआ था। पेटी में रखे उनके, उनकी बहन एवं माता के पुराने इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम गायब थी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पाटन में धारा 305(क), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं परिवार के सदस्यों से पूछताछ की गई। प्राप्त जानकारी एवं संदेह के आधार पर प्रार्थिया के घर नियमित रूप से आने-जाने वाली पड़ोसी ज्योतिका सिंह से पूछताछ की गई। पूछताछ में ज्योतिका सिंह द्वारा अपने परिचित लव कुमार साहू के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी करना बताया गया। आरोपिया द्वारा चोरी किए गए कुछ जेवरात ज्वेलर्स दुकान में बेचकर नगदी प्राप्त करना तथा प्राप्त रकम एवं जेवरात अपने पति मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया एवं परिचित लव कुमार साहू को देना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम, मोबाइल फोन एवं दोपहिया वाहन बरामद किए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपिया ज्योतिका सिंह को प्रार्थिया के घर नियमित रूप से आने-जाने के कारण घर की व्यवस्था एवं जेवरात रखे जाने के स्थान की जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने परिचित लव कुमार साहू के कहने पर ब्याज में पैसा कमाने के उद्देश्य से पेटी का ताला एवं कुंदा तोड़कर जेवरात एवं नगदी चोरी की। चोरी के कुछ जेवरात ज्वेलर्स दुकान में बेचकर प्राप्त रकम को अपने पति एवं परिचित के साथ साझा किया।
घटना स्थल
मकान नंबर 82, दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, बिजली ऑफिस के पीछे, पाटन, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
आरोपी का नाम
1\. ज्योतिका सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग, वर्तमान पता दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, बिजली ऑफिस के पीछे, पाटन, जिला दुर्ग।
2\. मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गोडपेण्ड्री, थाना उतई, जिला दुर्ग, वर्तमान पता दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी, बिजली ऑफिस के पीछे, पाटन, जिला दुर्ग।
3\. लव कुमार साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, दाउबाड़ा, नंदिनी, अहिवारा, थाना नंदिनी, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
आरोपिया ज्योतिका सिंह से :-
* एक्टिवा वाहन क्रमांक CG-07-DG-0724, कीमत ₹60,000।
* वनप्लस मोबाइल फोन, कीमत ₹25,000।
* सोने के झुमके की 01 जोड़ी, कीमत ₹1,18,000।
* सोने की ईयरिंग की 01 जोड़ी, कीमत ₹29,800।
* सोने के गेहूं दाना 04 नग एवं 01 लॉकेट, कीमत ₹11,680।
* सोने के गोला दाना 06 नग, कीमत ₹18,320।
* सोने के टॉप्स की 01 जोड़ी, कीमत ₹19,800।
* नगदी रकम ₹13,000।
कुल कीमत ₹2,95,600।
आरोपी मयूर उर्फ आकाश सिंह अवधिया से :-
* सोल्ड मोटरसाइकिल, कीमत ₹65,000।
* रेडमी मोबाइल फोन, कीमत ₹10,000।
* चांदी की चेन, कीमत ₹8,500।
* नगदी रकम ₹6,000।
कुल कीमत ₹89,500।
आरोपी लव कुमार साहू से :-
* सोने के टॉप्स की 01 जोड़ी, कीमत ₹19,800।
* वनप्लस मोबाइल फोन, कीमत ₹30,000।
* चांदी का ब्रेसलेट, कीमत ₹9,860।
* चांदी के लॉकेट 02 नग, कीमत ₹600।
* नगदी रकम ₹7,000।
कुल कीमत ₹67,260।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में ACCU टीम एवं थाना पाटन की संयुक्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, संदिग्धों की पहचान, पूछताछ एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी के लिए समन्वित प्रयास किए गए।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरों में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें। घर में आने-जाने वाले व्यक्तियों के प्रति सतर्कता बरतें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। चोरी की संपत्ति खरीदने-बेचने एवं अपराधियों को संरक्षण देने वालों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


