भिलाई। 18 नवंबर, 2026, (सीजी संदेश) : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं पूर्व संगठन प्रभारी संजय जोशी का आगमन आज भिलाई में हुआ। श्री जोशी एक निजी आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पधारे थे, इसी दौरान भिलाई में कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। जिसमें पावर हाउस सुपेला चौक नेहरू नगर में जोशीला स्वागत किया गया। श्री जोशी से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात कर सभी कार्यकर्ताओं के हृदय को खूब प्रसन्नता हुई। उन्होंने सभी से आत्मीयता से मिलकर हाल-चाल जाना और संगठन के बारे में विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
स्वागत बेला में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश संवाद प्रमुख – झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जनहित संघर्ष समिति सुपेला-भिलाई के संयोजक शारदा प्रसाद गुप्ता, पवन केसवानी, संदीप गुप्ता नगरिया, कन्हैया सोनी, आशीष नीमंजे मदन सेन, जयप्रकाश घनघोरकर बंटी नाहर भागचंद जैन सुभाष शर्मा आयुष जैन, श्रीमती नीतू गुप्ता, श्रीमती लीना सिन्हा, ज्योति दीदी, श्री नरेश निर्मल भारती योगेश यदु प्रदीप पांडे कमलेश बघेल राजू साव एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से श्री जोशी का भव्य स्वागत किया।


