अर्जुन्दा 15 नवम्बर 2026।अर्जुन्दा तहसील के सेवा सहकारी समिति मर्यादित परसतराई पंजीयन क्रमांक 212 में प्राधिकृत अधिकारी सतीश कुमार साहू, जनपद सदस्य जैताराम साहू , समिति के प्रबंधक बहादुर पिपरिया ने भगवान बलराम , छत्तीसगढ़ महतारी एवं कांटा बाट की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
प्रथम दिन दो किसानों का टोकन जारी किया गया था उसमें 58.80 क्विंटल धान का टोकन जारी हुआ है । सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक बहादुर पिपरिया ने बताया समिति में कुल अभी तक पंजीकृत किसानों की संख्या 1082 है। ग्राम परसतराई के कृषक संतोष कुमार पिता अघनु राम के द्वारा 30 क्विंटल धान एवं ग्राम परसवानी के कृषक अणेश्वर देवांगन पिता खेलूराम देवांगन के द्वारा 28.80 क्विंटल धान विक्रय हेतु धान खरीदी केंद्र में पहुंचे हैं। इस दौरान ज्ञान देशमुख, राजेंद्र गजेंद्र, टेमन लाल सिन्हा, यामन देशमुख, सुदर्शन सिन्हा,डीगेन्द्र पिपरिया कंप्यूटर आपरेटर, मुकेश ठाकुर कंप्यूटर आपरेटर, संजय ठाकुर, राजू लाल साहू, शिव नेताम, ईश्वरी देशमुख, पीताम्बर निषाद, मानस पटेल, तखत सिन्हा सहित समिति के अंतर्गत आने वाले कृषक व कर्मचारी उपस्थित थे।
परसतराई समिति में सतीश साहू प्राधिकृत अधिकारी ने किया धान खरीदी का शुभारंभ
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment


