भिलाई 14 नवंबर 2026। ट्रक ड्राइवर महा संगठन के हड़ताल का असर आज ट्रांसपोर्ट नगर में दिखने लगा है। ट्रक,ट्रेलर और बलकार सहित अन्य वाहन ट्रांसपोर्ट नगर में खड़े हुए हैं। ट्रक टेलर के पहिए थम गए हैं इनका असर अब ट्रांसपोर्टर और फैक्ट्री सहित आम जनता पर पर पड़ेगा। सरकार से ट्रक ड्राइवर और हेल्परों ने 14 मुख्य मांगे रखी है। 12 नवंबर से ट्रक ड्राइवर और हेल्पर स्टेरिंग छोड़कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कई जगह मारपीट, गाली गलौज ड्राइवर के बीच, छुटपुट झूम छपती की खबर मिली है। लाखों के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को ट्रक के पहिए हमने से नुकसान होने की संभावनाएं जताई गई है। दशहरा और दीपावली के बाद ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में तेजी आने की जगह हड़ताल के कारण ट्रांसपोर्टर परेशान हो गए हैं।यह हड़ताल
ऑल इंडिया ड्राइवर ज्वाइंट कमिटी
के निर्देश पर छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के द्वारा की जा रही है इनकी मुख्य मांग है कि राष्ट्रीय ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू किया जाए, जिससे दुर्घटना, गिरफ्तारी, उत्पीड़न और ड्राइवरों के शोषण की स्पष्ट कानूनी सुरक्षा हो, राष्ट्रीय ड्राइवर आयोग तथा प्रत्येक राज्य में राज्य ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए।
प्रत्येक राज्य में ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन कर ड्राइवरों और उनके परिवारों के लिए स्थायी कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं।ड्राइवरों का अनिवार्य ड्राइविंग एवं जीवन बीमा कराया जाए तथा दुर्घटना में मृत्यु और स्थायी दिव्यांगता स्थिति में पर्याप्त आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाए
ड्राइवर हेल्थ कार्ड जारी किया जाए तथा सरकारी/अधिग्रवत अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.
55 वर्ष की आयु के बाद ड्राइवरों को पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए.
राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख राज्य मार्गों पर ड्राइवर विश्रामगृह बनाए जाएं, जिनमें पार्किंग, शौचालय, स्नानघर, भोजन एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था हो.
ड्राइवर के दौरान ड्राइवरों के साथ पुलिस, परिवहन विभाग या अन्य किसी व्यक्ति द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न एवं मारपीट पर रोक लगाई जाए और शिकायत के लिए स्वतंत्र व्यवस्था बनाई जाए.
ड्राइवरों के लिए सम्मानजनक एवं निर्धारित कार्य समय, उचित वेतन, भत्ता और ओवरटाइम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
ड्राइविंग के मामलों में चालक को दोषी मानने से पहले निष्पक्ष जांच हो तथा निर्दोष चालक को तत्काल कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए.
ड्राइवरों के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं एवं आवश्यक आरक्षण/प्राथमिकता का प्रावधान किया जाए.
ड्राइवर परिवार सहायता योजना शुरू की जाए, ताकि दुर्घटना में चालक की मृत्यु या गंभीर दिव्यांगता होने पर परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिल सके.
सड़क किनारे अवैध वसूली, दलाली और ड्राइवरों के शोषण पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा शिकायतों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन/ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाए.
सभी राज्यों के ड्राइवरों का राष्ट्रीय स्तर पर पंजीकरण कर एक वैध ड्राइवर पहचान-पत्र/डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराया जाए.
ज्वाइनिंग लेटर के साथ PF एवं ESIC की सुविधा मिले।
ट्रांसपोर्ट का क्या कहना
छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर एसोसिशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में पहले से ही मंदा था अब हड़ताल हो जाने से माल ढूलाई में परेशानी हो रहीं है सरकार से अनुरोध है कि हड़ताल जल्द से जल्द खुलवाएं इससे राजस्व की हानि से बच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बलकर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि जो ड्राइवर स्वेच्छा से गाड़ी चलाना चाहते हैं उसे सुरक्षा मिले, वर्तमान स्थिति में हड़ताल के कारण अब किस्त पटाने में ट्रांसपोर्ट रोको परेशानी होगी। हड़ताल से छती और नुकसान उठाना पड़ रहा है। खड़ी वाहनों का रोड टैक्स, परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस का भुगतान ट्रांसपोर्टर कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ ट्रक टेलर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि ड्राइवर के हड़ताल के कारण अब किस्त नहीं पढ़ पाएगी किस्त टूट जाएगी प्रशासन से संगठन मांग करती है कि ड्राइवर के साथ मारपीट ना करें अभद्र व्यवहार ना करें।
हिंद मजदूर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक मिश्रा ने कहा कि ड्राइवर के हड़ताल का समर्थन करते हैं व्यक्तिगत जीवन में उनके सुधार हो। परिवहन विभाग को ड्राइवर हेल्पर की सुरक्षा करना चाहिए,किसी भी ड्राइवर हेल्पर का भविष्य निधि फंड राज्य कर्मचारी बीमा सरकार कितने लोगों को दे रही है यह बताएं।
डीआईजी ने कहा कार्रवाई होगी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कहा कि अगर कोई भी जबरन गाड़ी को रोकेगा। ड्राइवर से मारपीट कर परेशान करेंगे उन पर पुलिस कार्रवाई की जावेगी और शक्ति से निपटा जावेगा।


