सूरजपुर। 11 नवम्बर, 2026, (सीजी संदेश) : भारतीय सायबर अपराध समन्वय केन्द्र (आई फोर सी) द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल (ज्वाईट साइबर क्राईम कार्डिनेशन टीम मैनेजमेंट इन्फारमेंशन सिस्टम) में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में संचालित लेयर-1 पर कार्यवाही करने के संबंध में पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ से शिकायत प्राप्त हुआ जिसमें म्यूल अकाउंट खाता धारक विकास कुमार रवि के बैंक ऑफ महाराष्ट्रा एवं खाता धारक सुनील साहू के आईडीबीआई बैंक के एकाउंड शामील थे। जांच उपरान्त साइबर फ्राड से संबंधित शिकायतों में साइबर फ्राड होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने धोखाधड़ी व ऑनलाईन सायबर फ्राड के मामलों की विवेचना गंभीरता से करते हुए फरार आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में साइबर फ्राड म्यूल अकाउंट संबंधी थाना सूरजपुर में पंजीबद्ध धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए) बीएनएस के मामला जिसमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता धारक विकास कुमार रवि के ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट में ऑनलाईन सायबर फ्राड का 45 हजार रूपये लेनदेन प्रमाणित पाया गया था। इस मामले में थाना सूरजपुर की पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी विकास कुमार रवि पिता स्व. बनारसी लाल रवि उम्र 21 वर्ष ग्राम तिवरागुड़ी जूनापारा थाना रामानुजनगर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि बैकुण्ठपुर निवासी एक व्यक्ति के द्वारा बैंक में खाता खोलने के लिए 15 सौ रूपये दिया और खाता खोलने के बाद खाता का पासबुक, एटीएम, चेकबुक व लिंक मोबाईल नंबर को ले लिया। आरोपी के द्वारा अपने बैंक खाता को साइबर फ्राड करने वाले सायबर फ्राड गिरोह के सदस्यों को उपलब्ध कराकर अवैध साधनों के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करने का व्यापार करना पाए जाने पर आरोपी विकास कुमार रवि को गिरफ्तार किया गया है।
दूसरे मामले में पंजीबद्व धारा 317(4), 318(2), 61(2)(ए) बीएनएस का प्रकरण जिसमें आईडीबीआई बैंक के खाता धारक सुनील साहू के ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट में ऑनलाईन सायबर फ्राड का 53 हजार रूपये लेनदेन प्रमाणित पाया गया। मामले में थाना सूरजपुर की पुलिस के द्वारा दबिश देकर आरोपी सुनील साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर थाना रामानुजनगर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि टेलीग्राम में आए लिंक के माध्यम से क्यूआर कोड से अपने खाता में पैसा प्राप्त करना एवं खाते में प्राप्त रकम को अन्य खाता में भेजना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा अपने बैंक खाता को साइबर फ्राड गिरोह संचालित करने वाले अपराधियों से पैसा लेकर साइबर फ्राड अपराध में पैसों का लेनदेन करने के लिए दिया जाना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व सीएसपी विशाल गर्ग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रहलाद यादव, एएसआई देवनाथ चौधरी, रंजीत सोनवानी, आरक्षक रविराज पाण्डेय व गणेश सिंह सक्रिय रहे।


