भिलाई। 04 नवंबर, 2026, (सीजी संदेश) : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया खंड विस्तार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सैय्यद असलम ने बताया कि अनियमित दिनचर्या से बी पी ब्लडप्रेशर व शुगर और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है वहीं तंबाकू, बीडी, सिगरे और गुटखा नशा की विभिन्न चीजों के उपयोग से मुख कैंसर और अन्य प्रकार के कैंसर रोग हो सकते हैं गैर संचारी रोग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से ऊपर आयु के सभी लोगों की स्क्रीनिंग करना ओर विभिन्न गैर संचारी रोगो का पता लगाकर उपचार कर रोकथाम करना है आज डॉक्टर प्रितीक साहू द्वारा 78 मरीजों को देखकर स्क्रीनिंग किया गया, जिसमें 24 लोगों का बीपी और 28 लोगों को शुगर जांच किया गया वहीं सभी 78 लोगों की मुख जांच किया गया और 12 महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की गई है लोगों को निशुल्क बीपी और शुगर की दवा दिया गया काउंसलिंग करते हुए खंड चिकित्सा स्वास्थ्य शिक्षा विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सैय्यद असलम ने लोगों को पैदल चलने कम नमक और चीनी का उपयोग करने तथा रात्रि मे जल्दी सोने और व्यायाम करने के टिप्स दिए कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ भुवनेश्वर कुमार कठौतिया व डॉ शिखर अग्रवाल का स्वास्थ्य संदेश हितग्राहियों को दिया कि तंबाकू छोड़ें जीवन चुने स्वास्थ्य जीवन के लिए भरपूर नींद ओर संतुलित आहार ले कार्यक्रम मे एलएचव्ही श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती पी स्वामी, फार्मासिस्ट श्रीमती स्मिता बागड़े भूपेन्द्र सिंन्हा, चम्पाकली सोनी, सरस्वती ठाकुर, हिमांशु सूर्यवंशी और दुर्गा कंवर का योगदान रहा।


