भिलाई। 26 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर के तत्वाधान में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समरोह 2026 के भव्य आयोजन हेतु सतनामी समाज भिलाई की सतनाम भवन में बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बी.एल.कुर्रे अध्यक्ष गुरू घासीदास सेवा समिति भिलाई ने की।
समाज के द्वारा विचार विमर्ष के पश्चात् दो दिवसीय गुरू घासीदास जयंती समारोह का आयोजन 17 एवं 18 दिसंबर को आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें 17 दिसंबर को भिलाई एवं सेक्टर एरिया के विभिन्न मार्गो से होकर शोभा यात्रा निकालने तथा 18 दिसंबर को सतनाम भवन प्रगाण में मुख्य जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर पंथी नृत्य विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम किया जायेगा। विगत वर्ष की भाॅति जयंती पर्व पर सत्य ध्वज प्रत्रिका के विषेषांक प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया है जिसके लिये समाज के लोगो से रचनाएं लेख एवं आलेख तथा शुभाकामना संदेश आमंत्रित किया गया है। जयंती हेतु दान पत्र उपस्थित सदस्यों को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बी एल कुर्रे ने अपने अनुबोधन में कहा कि गुरू घासीदास जयंती समारोह हमारे समाज गौरवशाली पर्व है, जिसमें पुरे समाज की सहयोग अपेाक्षित है। उन्होने बैठक मे आये लोगो के सुझावो का स्वागत किया। बैठक में 15 नवबंर को सतनाम भवन में आयोजित युवक-युवति परिचय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगो से अपील की गई तथा इसका लाभ लेने के लिए समाज के अविवाहित युवक-युवतियों से अनुरोध किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भास्कर , महासचिव एन आर गिलहरे कोषाध्यक्ष श्रलाल आर. सी. देषलहरा ,सहसचिव दिवाकर गायकवाड़, टेकराम बंजारे, राजेन्द्र महिलांग, एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन महासचिव नेतराम गिलहरे एवं आधार प्रदर्षन आर सी देषलहरा कोषाध्यक्ष ने किया।


