भिलाई। 26 अक्टूबर, 2026, (सीजी संदेश) : विश्वमांगल्य सभा राष्ट्रव्यापी महिला जन संगठन है| विश्व का हर परिवार इस संगठन का कार्य क्षेत्र है| इस कार्य क्षेत्र का केंद्र बिंदु माता है| माता का मातृत्व भाव स्थाई करना तथा इस द्वारा समाज एवं राष्ट्र का उत्थान करना सभा का कार्य है |हर नारी चाहे वह किसी भी उम्र की हो ,वह मातृत्व भाव से सम्मानित होती है| यह सभा की विचारधारा है। विश्वमांगल्य सभा इस विचारधारा तथा तत्व पर दृढ़ता से विश्वास करती है। कार्यक्रम की शुरुआत भाविशा साहू के गणेश वंदना से हुई, उसके पश्चात छत्तीसगढी पारंपरिक सुवा नृत्य की प्रस्तुती अनिता वर्मा ग्रुप द्वारा दी गयी. दीप प्रज्ज्वलित कर मंच कार्यक्रम की शुरुआत की | इस आयोजन का उद्देश्य संगठन के महिलाओं को परिचित करवाना और संगठन के कार्य को मातृशक्ति तक पहुंचाना था l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी की आशा दीदी , विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरज डामोर, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख सुश्री पूजा पाठक और श्रीमती रजनी विजय बघेल उपस्थित थे l माता, नारी के अर्थ को विस्तार में बताते हुए श्रीमती सूरज डामोर ने संगठन की स्थापना और कार्य का भारतव्यापी स्वरूप सबके सम्मुख रखा l और भिलाई की मातृशक्ति से सभा से जुड़ने का आवाहन किया l “युगानुकुल मातृत्व” इस विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता सुश्री पूजा पाठक जी ने कहा कि संस्कार , सामर्थ्य, सदाचार और सेवा ही मातृत्व निर्माण के मुख्य चार स्तंभ है l संस्कारों से परिपूर्ण सामर्थ्यशाली माता हर घर में निर्माण हो तो समाज और राष्ट्र निर्माण होगा ही l
भिलाई नगर कार्यसमिति का गठन किया गया, अध्यक्ष पद के लिए डॉ सविता देशमुख , उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना साहू एवं ललिता सिंह, सचिव श्रीमती नीता चौरसिया ,सह सचिव सिद्धि मिश्रा और डॉक्टर करुणा कश्यप सदस्य मनीषा नंदनवार सीमा तिवारी की नियुक्ति की गई।।छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजिका श्रीमती प्रतीक्षा बाबर सहसंयोजीका श्रीमती नीरजा भोसले, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार सुषमा जेठानी दिव्या भसीन पदमश्री उषा बारले डॉ मानसी गुलाटी स्वीटी कौशिक विनीता पांडे डॉ अनामिका शर्मा तृप्ति चंद्राकार डॉ अंजना श्रीवास्तव अश्विनी नागले पिंकी सिन्हा,पार्षद बहने कई समिती की महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार डॉ सविता देशमुख ने किया| ध्वज प्रार्थना एवं जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


